{"_id":"65cf1d9cf5f0fe0dcf0628c8","slug":"elephant-rampage-continues-in-shahdol-destroying-houses-and-causing-damage-to-crops-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: हाथी का उत्पात जारी, घरों में तोड़फोड़ कर फसलों को भी पहुंचा रहा नुकसान, ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: हाथी का उत्पात जारी, घरों में तोड़फोड़ कर फसलों को भी पहुंचा रहा नुकसान, ग्रामीण नाराज
Fri, 16 Feb 2024 02:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:02 PM IST
सार
केशवाही रेंज से शहडोल की सीमा में प्रवेश करने के बाद से हाथी लामर और अमझोर गांव के आसपास के जंगलों में डेरा बनाए हुए है। वन विभाग के अधिकारी उसकी मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। लेकिन, रात के समय में हाथी गांव में उत्पाद मचा रहा है।
विज्ञापन
हाथी ने घर में की तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर से खदेडे़ जाने के बाद एक हाथी केशवाही रेंज से शहडोल की सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद से वह यहीं बना हुआ है। हाथी अब तक एक युवक को कुचल चुका और लगातार फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार रात को हाथी ने गोहपारू वन परिक्षेत्र के अमझोर गांव में एक घर को पूरी तरह तोड़ दिया, जबकि कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचाया। हाथी के गांव में उत्पाद मचाए जाने से नाराज अमझोर और आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए और वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंचे वन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश कर शांत कराया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जो भी नुकसान हो रहा है, उसकी रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारीयों को दी जा रही है। जल्द ही उन्हें आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
बतादें कि केशवाही रेंज से शहडोल की सीमा में प्रवेश करने के बाद से हाथी लामर और अमझोर गांव के आसपास के जंगलों में डेरा बनाए हुए है। वन विभाग के अधिकारी हाथी के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं।
