फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elephant rampage continues in Shahdol destroying houses and causing damage to crops

Shahdol News: हाथी का उत्पात जारी, घरों में तोड़फोड़ कर फसलों को भी पहुंचा रहा नुकसान, ग्रामीण नाराज

Fri, 16 Feb 2024 02:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 Feb 2024 02:02 PM IST
सार

केशवाही रेंज से शहडोल की सीमा में प्रवेश करने के बाद से हाथी लामर और अमझोर गांव के आसपास के जंगलों में डेरा बनाए हुए है। वन विभाग के अधिकारी उसकी मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। लेकिन, रात के समय में हाथी गांव में उत्पाद मचा रहा है। 

विज्ञापन
Elephant rampage continues in Shahdol destroying houses and causing damage to crops
हाथी ने घर में की तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर से खदेडे़ जाने के बाद एक हाथी केशवाही रेंज से शहडोल की सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद से वह यहीं बना हुआ है। हाथी अब तक एक युवक को कुचल चुका और लगातार फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहा है।  

विज्ञापन


गुरुवार रात को हाथी ने गोहपारू वन परिक्षेत्र के अमझोर गांव में एक घर को पूरी तरह तोड़ दिया, जबकि कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचाया। हाथी के गांव में उत्पाद मचाए जाने से नाराज अमझोर और आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए और  वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे वन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश कर शांत कराया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जो भी नुकसान हो रहा है, उसकी रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारीयों को दी जा रही है। जल्द ही उन्हें आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतादें कि केशवाही रेंज से शहडोल की सीमा में प्रवेश करने के बाद से हाथी लामर और अमझोर गांव के आसपास के जंगलों में डेरा बनाए हुए है। वन विभाग के अधिकारी हाथी के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed