आठ साल की बच्ची के साथ किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में आठ साल की बच्ची के साथ मंगलवार की शाम को दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। दोनों नाबालिगों की उम्र 15 और 16 साल है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लड़की पर यह हमला तब किया गया जब वह गांव की नहर में दोपहर को नहाने के लिए जा रही थी।
दोनों आरोपी मासूम को एक सुनसान जगह पर ले गए। यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर वह वहां से भाग गए। दर्द से तड़पती और खून से लथपथ मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची लेकिन उसने अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया। जब माता-पिता उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई। इसके बाद उससे घटना के बारे में पूछा गया।
बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं। उन्हें तुरंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मनीष त्रिपाठी ने कहा, 'लड़की को बुधवार को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
