फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   During Vijayadashami festival in Raisen, a diesel bottle exploded on a banetti, a young man got badly burnt

Raisen: विजयादशमी पर्व के दौरान बैनेटी पर डीजल की कुप्पी में हुआ धमाका, एक युवक बुरी तरह झुलसा;भोपाल एम्स रेफर

Wed, 25 Oct 2023 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Oct 2023 02:29 PM IST
सार

Vijayadashami Festival: रायसेन में विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम के अखाड़े के प्रदर्शन के दौरान डीजल की कुप्पी फटने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। इलाज के लिए घायल युवक को भोपाल एम्स भेजा गया है। वहीं, हादसे के बाद रावण दहन के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।

विज्ञापन
During Vijayadashami festival in Raisen, a diesel bottle exploded on a banetti, a young man got badly burnt
रावण दहन के कार्यक्रम में अखाड़े के प्रदर्शन के दौरान हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में विजयादशमी पर्व पर उदयपुरा में एक बड़ा हादसा हो गया। रावण दहन के कार्यक्रम में अखाड़े के प्रदर्शन के दौरान उस समय एक युवक आग से बुरी तरह से झुलस गया, जब वह बैनेटी वाले पाइप पर कुप्पी से उस पर डीजल डाल रहा था। आग वाले पाइप पर डीजल डालते ही कुप्पी फट गई और डीजल डाल रहा युवक कुसाग्र पवैया पुत्र संतोष पवैया बुरी तरह से झुलस गया। आग भड़कने से रावण दहन स्थल पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल किसी तरह से युवक के कपड़ों में लगी आग को बुझाया और उसे फौरन एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आग से झुलसे युवक को एम्स भोपाल रेफर कर दिया गया। यह घटना मंगलवार की शाम 6.30 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद रावण दहन के कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। रावण दहन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। फिर सांकेतिक रुप से ही रावण दहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed