फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Due to not getting the price of garlic, the angry farmer shed the crop in the drain

Neemuch: लहसुन का भाव नहीं मिलने से नाराज किसान ने नाले में बहाई फसल, मंडी तक ले जाना भी पड़ रहा महंगा

Mon, 02 Jan 2023 05:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 05:57 PM IST
सार

मालवा क्षेत्र में नीमच के साथ रतलाम और मंदसौर जिले में बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती की जाती है, लेकिन गत वर्ष की तुलना में इस बार किसानों को मंडी में लहसुन के अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन
Due to not getting the price of garlic, the angry farmer shed the crop in the drain
भाव नहीं मिलने पर किसान ने लहसुन की फसल नाले में बहा दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में राजस्थान की सीमा से सटे नीमच जिले का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक किसान लहसुन से भरी बोरियों को बहते नाले में डालते हुए दिखाई दे रहा है। किसान द्वारा ऐसा करने के पीछे मंडी में लहसुन का लागत मूल्य भी मिलना नहीं बताया जा रहा है, जिससे दुखी होकर किसान द्वारा यह कदम उठाया गया। 
विज्ञापन


दरअसल मालवा क्षेत्र में नीमच के साथ रतलाम और मंदसौर जिले में बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती की जाती है, लेकिन गत वर्ष की तुलना में इस बार किसानों को मंडी में लहसुन के अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों की मानें तो उनकी फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही है। ऐसे में यदि वह ऊपज लेकर मंडी में बेचने भी जाते हैं तो उसे ले जाने का भाड़ा भी महंगा पड़ जाएगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह नीमच जिले के गांव चोकानखेड़ा का है। यहां किसान दिनेश अहीर ने एक बीघा भूमि पर लहसुन लगाई थी। जिस पर 40 बोरी उत्पादन हुआ लेकिन मंडी में लंबे समय से अच्छे भाव के इंतजार के बाद भी अब तक भाव नहीं बढ़ने से हताश हो गया और उसके द्वारा अब उक्त लहसुन को बहते हुए नाले के पानी में बहाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed