{"_id":"635633f07e7498681357bc52","slug":"diwali-2022-badi-mata-temple-chhindwara-mahalakshmi-adorned-with-2100-coins-devotees-arriving-to-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: छिंदवाड़ा के बड़ी माता मंदिर में 2100 सिक्कों से महालक्ष्मी का श्रृंगार,दर्शन करने पहुंच रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2022: छिंदवाड़ा के बड़ी माता मंदिर में 2100 सिक्कों से महालक्ष्मी का श्रृंगार,दर्शन करने पहुंच रहे भक्त
Mon, 24 Oct 2022 06:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 24 Oct 2022 06:52 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में स्थित बड़ी माता मंदिर में दिवाली के मौके पर श्री वैष्णों देवी साइन बोर्ड द्वारा निर्मित 21 सौ सिक्कों से मां महालक्ष्मी का श्रृंगार किया गया है।
विज्ञापन
बड़ा माता मंदिर में 21 सौ सिक्कों से देवी महालक्ष्मी का श्रृंगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा शहर के प्रसिद्ध बड़ी माता मंदिर में दिवाली के मौके पर मां महालक्ष्मी का 21 सौ सिक्कों से श्रृंगार किया गया है। वैसे तो हर त्यौहार पर माता रानी की भव्य छटा देखते ही बनती है, लेकिन दिवाली पर किया गया खास श्रृंगार भक्तों का मन मोह रहा है। मंदिर समिति के द्वारा अलग-अलग त्योहारों में माता रानी का अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है, जो भक्तों के बीच में आकर्षण का केंद्र रहता है। दीपावली के पर्व में मंदिर प्रबंधन के द्वारा इस बार माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के द्वारा निर्मित विशेष सिक्कों के द्वारा महारानी का श्रृंगार किया गया है।
कटरा जम्मू कश्मीर से विशेष आग्रह पर देवी सरस्वती, लक्ष्मी, काली माताजी त्रिशक्ति विराजित ऐसे पहाड़ी क्षेत्र से सिक्के प्राप्त हुए थे । यह श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के बनाए गए। भारत सरकार के अधिकृत 5,10 रुपये के सिक्कों की श्रृंखला जिसमें 2100 सिक्कों से माता महालक्ष्मी को सुसज्जित किया गया। जिसमें मुख्य द्वार के साथ ही गर्भगृह में पुष्पों, आर्टिफिशियल डेकोरेशन से भव्य साज सज्जा की गई है।