{"_id":"62da33d743f60450545d6848","slug":"district-administration-has-opened-the-road-closed-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दबंगों ने कंटीले तार लगाकर कर दिया बस्ती का रास्ता बंद, हरकत में आए प्रशासन ने तीन किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दबंगों ने कंटीले तार लगाकर कर दिया बस्ती का रास्ता बंद, हरकत में आए प्रशासन ने तीन किए गिरफ्तार
Fri, 22 Jul 2022 11:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:35 AM IST
सार
लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने रास्ते को खुलवाया।
विज्ञापन
दबंगों ने कंटीले तार लगाकर रास्ता कर दिया बंद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र स्थित लोडता अचलावतां भीलों की ढाणी के लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। आनन—फानन में प्रशासन के अधिकारियों ने भील बस्ती के चारों तरफ लगाए गए कंटीले तारों को हटवा दिया और रास्ता खुलवा दिया गया। साथ ही प्रकरण राजस्व से जुड़ा होने की वजह से शेखाला तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी गई हैं।
पुलिस ने रास्ता खुलवाने के दौरान तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में पकड़ा है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने भी मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। शेखाला पंचायत समिति के अंतर्गत लोड़ता में 20-25 भील परिवारों की बस्ती है। जिसके चारों तरफ दूसरे लोगों के खेत हैं। गुरुवार दोपहर को भील परिवारों के लोगों ने आरोप लगाया कि बस्ती के चारों तरफ से आने जाने वाले रास्ते को तीन पहले बंद कर दिया गया। रास्ता बंद होने से वह अपने खाने पीने की चीजें भी नहीं ला पा रहे हैं। साथ ही उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कंटीले तार लगाकर रास्ते बंद करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी हरकत में आ गए। जिसके बाद जहां रास्ता बंद था, मौके पर तहसीदार व उपखंड अधिकारी पहुंचे और रास्ते को खुलवाया गया।