{"_id":"669940ce8e50218bee0002b2","slug":"dindori-mother-in-law-and-daughter-in-law-died-due-to-lightning-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dindori: आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू की मौत, खेत में धान का रोपा लगाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dindori: आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू की मौत, खेत में धान का रोपा लगाते समय हुआ हादसा
Thu, 18 Jul 2024 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Jul 2024 09:50 PM IST
सार
डिंडौरी जिले में बिजली ने दो महिलाओं की जान ले ली। दोनों खेत में धान का रोपा लगा रही थीं, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
डिंडोरी में बिजली गिरने से सास-बहू की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिंडोरी जिले की अमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खमरिया में दोपहर लगभग तीन बजे आकाशीय बिजली के चपेट में आने से सास-बहू की मौत हो गई। दोनों अपने खेत में धान का रोपा लगा रही थीं, तभी यह घटना घटित हुई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार गुलशन बाई पति गोविंद (48) तथा उसकी बहू संगीता बाई पति माणिक (28) दोपहर के समय खेत में धान का रोपा लगा रही थी। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। खेत में पानी भर जाने से रोपा पानी में बहने लगे थे। जिन्हें पकड़ने के लिए दोनों खेत में उतरी थीं। इसी दौरान दोनों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसके कारण दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मासूम बच्ची थी घर पर अकेले
सरपंच राय सिंह मरकाम के अनुसार मृतिका गुलशन बाई का पति गोविंद लगभग सात साल पहले बाहर काम करने गया था, तब से उसका कोई पता नहीं है। बेटा माणिक कुछ दिनों पहले ही केरल में काम करने गया हुआ है। घर में सास-बहू और नातिन ही रहती थी।