{"_id":"64f9bfa37ad0988ac305b89d","slug":"dindori-cognress-mla-omkar-markam-son-files-an-fir-against-jila-panchayat-adhyaksh-rudesh-paraste-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dindori: जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के खिलाफ FIR, डिंडौरी विधायक के बेटे की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dindori: जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के खिलाफ FIR, डिंडौरी विधायक के बेटे की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
Thu, 07 Sep 2023 05:48 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 07 Sep 2023 05:48 PM IST
सार
कबड्डी प्रतियोगिता के समापन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते और डिडौरी विधायक ओमकार मरकाम के बेटे के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में मरकाम के बेटे ने पुलिस में शिकायत की, जिसके आधार पर परस्ते के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ओमकार मरकाम के बेटे ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिंडौरी जिला पंचायत के अध्यक्ष रुदेश परस्ते के खिलाफ बजाग थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 341,294 व 506 के तहत FIR दर्ज़ की है। डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम के पुत्र शिवाय मरकाम की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पांच सितंबर को डिंडौरी विधानसभा क्षेत्र के बघरेली गांव में कबड्डी मैच का समापन था। इसमें बतौर अतिथि विधायक पुत्र शिवाय मरकाम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते पहुंचे थे। अत्याधिक बारिश की वजह से आयोजन समिति ने कबड्डी मैच का समापन अगले दिन निर्धारित करने का फैसला किया। इसके बाद शिवाय मरकाम अपने साथियों के साथ खेल मैदान से जैसे ही कार लेकर रास्ते में पहुंचे, सामने से जिला पंचायत अध्यक्ष का वाहन आ गया। गाडी हटाने को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
एफआईआर में दर्ज़ शिकायत के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष पर शिवाय मरकाम को अपशब्द कहने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिवाय मरकाम के साथ विवाद शांत होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वहां विधायक ओमकार मरकाम के समर्थक एवं ग्रामीणों के साथ दोबारा विवाद शुरू हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते विधायक पुत्र शिवाय मरकाम को अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक समर्थकों में तीखी बहस हो रही है। विधायक समर्थकों ने जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष के विवाद का वीडियो वायरल किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के बचाव में उनके समर्थकों ने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अपने पक्ष के ग्रामीणों के वीडियो वायरल किए।
विज्ञापन
समर्थकों के साथ पुलिस थाना पहुंचे शिवाय मरकाम
विधायक ओमकार मरकाम के बेटे शिवाय मरकाम गुरुवार देर रात समर्थकों के साथ बजाग पुलिस थाना पहुंचे। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया है।
दोनों पक्षों में है पुराना विवाद
डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते की अदावत लंबे समय से चली आ रही है। डिंडौरी विधानसभा से लगातार तीन बार जीतने वाले कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम को जिला पंचायत के चुनाव में धूल चटाने वाले रुदेश परस्ते इस बार डिंडौरी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। डिंडौरी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन दौरा कर रहे हैं। इसे लेकर मरकाम एवं कांग्रेस संशय में है।
