{"_id":"5be125ccbdec225d4c0a9563","slug":"digvijay-singh-present-brother-laxman-singh-son-jayvardhan-file-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश चुनाव: दिग्विजय सिंह ने कराया भाई और बेटे का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश चुनाव: दिग्विजय सिंह ने कराया भाई और बेटे का नामांकन
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
भाई लक्ष्मण सिंह के नामांकन में मौजूद दिग्विजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली ही सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का दबदबा दिखा जब उनके भाई और बेटे दोनों को टिकट दे दिया गया। सोमवार को दिग्विजय खुद भाई और बेटे के नामांकन के समय जिला निर्वाचन कार्यालय में मौजूद रहे। दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा से खड़े हुए हैं। दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह ने भी राघौगढ़ विधानसभा सीट से सोमवार को ही अपना पर्चा दाखिल किया। दोनों ही कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ समर्थकों का हुजूम मौजूद रहा।
लक्ष्मण सिंह इससे पहले भी दो बार जीत का डंका बजा चुके हैं। राघौगढ़ सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और भाजपा के लिए हमेशा से एक चुनौती रही है। पिछले विधानसभा में भाजपा ने जिस उम्मीदवार पर दांव खेला था उसे 58,204 मतों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा ने भूपेंद्र रघुवंशी पर दांव खेला है।
विज्ञापन
2003 के चुनाव में भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को इस सीट से टिकट दिया, लेकिन वह भी दिग्विजय सिंह के आगे टिक नहीं सके। 2008 में कांग्रेस ने मूलसिंह दादाभाई को टिकट दिया जिन्होंने भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह रघुवंशी को हराया। रघुवंशी को इस बार फिर यहां से टिकट मिला है।