फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh asked the Muslim leader to leave stage, Scindia told his habit of misbehaving

MP Politics: दिग्गी राजा ने मुस्लिम नेता को मंच से जाने को कहा, सिंधिया बोले- दुर्व्यवहार करने की उनकी आदत

Fri, 26 May 2023 05:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 May 2023 05:21 PM IST
सार

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अबरार साहब को मंच से उतारे जाने को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अपनी पार्टी के ही नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ षडयंत्रकारी तरीके से पेश आने और दुर्व्यवहार करने की दिग्विजय सिंह जी की पुरानी आदत रही है। उन्हें लगता है कि सभी उनके इशारे पर रिमोट की तरह काम करेंगे।

विज्ञापन
Digvijay Singh asked the Muslim leader to leave stage, Scindia told his habit of misbehaving
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों निमाड़ के दौरे पर हैं। इस दौरान वह लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर हैं। इसी बीच बुधवार को वह प्रदेश के बुरहानपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां वह अपनी ही पार्टी के एक मुस्लिम नेता पर भड़क गए। उन्होंने मंच से ही अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नेता को मंच से उतरने तक का कह दिया। इतना सुनते ही मुस्लिम नेता ने भी उनसे बहस शुरू कर दी। दोनों नेताओं के बीच हुई बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि अपनी पार्टी के ही नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ षडयंत्रकारी तरीके से पेश आने और दुर्व्यवहार करने की दिग्विजय सिंह जी की पुरानी आदत रही है। उन्हें लगता है कि सभी उनके इशारे पर रिमोट की तरह काम करेंगे। राजासाहेब दिग्विजय जी, अहंकार त्यागें, लोगों को अपनाना और सम्मान देना सीखें।
विज्ञापन



मीडिया से मुखातिब होते कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अबरार साहब

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुरहानपुर पहुंचे थे। बैठक बुरहानपुर के इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में हुई। प्रोटोकॉल के तहत वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और महिला प्रमुख को मंच पर बैठाया गया था। लेकिन ग्रामीण कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष और पार्षद अबरार साहब भी मंच पर पहुंच गए। इस पर दिग्विजय सिंह ने स्थानीय नेताओं से पूछा कि यह कौन हैं, यूथ कांग्रेस के हैं क्या। तब अबरार साहब ने कहा कि चले जाते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप यहां न बैठें सामने बैठें या चले जाएं। इस पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष यह कहते हुए निकले कि क्या आपको अल्पसंख्यकों की जरूरत नहीं है। इस पर दिग्विजय सिंह गुस्सा होकर भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप चले जाएं, ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अबरार साहब ने बताया कि बुरहानपुर में बहुत समय के बाद मुस्लिम अल्पसंख्यक सबसे अधिक मात्रा में है। उन्हें इस तरह से मंच से नीचे उतारना अल्पसंख्यक समाज की बेइज्जती है। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ने कहा कि अल्पसंख्यक की ओर से कांग्रेस को भरपूर वोट मिलता है। उसके बाद भी कांग्रेस के मंच पर अल्पसंख्यक का कोई स्थान नहीं है। इसलिए मैं बाहर आ गया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed