फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Digvijay Singh accuses Jyotiraditya Scindia he left Congress after takin 25 crores of each MLA  

दिग्विजय सिंह का सिंधिया पर हमला: कांग्रेस के साथ की गद्दारी, एक-एक विधायक का 25-25 करोड़ लेकर पार्टी से दिया इस्तीफा 

Fri, 10 Dec 2021 11:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Dec 2021 11:27 AM IST
सार

दिग्विजय के इस बयान को सिंधिया की आमसभा के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को पहली बार दिग्विजय के गृहनगर राघोगढ़ में सार्वजनिक सभा की।

विज्ञापन
Digvijay Singh accuses Jyotiraditya Scindia he left Congress after takin 25 crores of each MLA  
ज्योतिरादित्य सिंधिया-दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा- इतिहास गवाह है कि एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी करती है। वह शनिवार को जिले के मधुसूदनगढ़ में कार्यक्रम में पहुंचे थे। कांग्रेस की सरकार तो बन गई थी। सिंधिया जी चले गए छोड़कर और 25-25 करोड़ रुपए ले गए एक-एक विधायक का।

विज्ञापन


कांग्रेस के साथ गद्दारी की
कांग्रेस के साथ गद्दारी कर गए, इसका मैं क्या करूं। किसने सोचा था। जनता ने तो कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी। इतिहास इस बात का साक्षी है। एक व्यक्ति गद्दारी करता है, तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी पे गद्दारी करती है। तो भाई, सोच समझ के गद्दारी करना।
विज्ञापन


सिंधिया पर किया पलटवार
दिग्विजय के इस बयान को सिंधिया की आमसभा के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को पहली बार दिग्विजय के गृहनगर राघोगढ़ में सार्वजनिक सभा की। इससे पहले वह केवल एक बार किले पर पहुंचे थे, जब जयवर्धन सिंह ने उन्हें भोजन पर बुलाया था। सिंधिया ने सभा में अपने भाषण के दौरान एक बार भी न तो दिग्विजय सिंह का नाम लिया और न ही जयवर्धन सिंह का। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय ने ली सभा
दिग्विजय सिंह शनिवार को मधुसूदनगढ़ इलाके के रघुनाथ गांव पहुंचे थे। पार्वती नदी पर बनने वाले बांध में यह गांव डूब  में जा रहा है। इस सिलसिले में वह ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुंचे थे। वहां ग्रामीणों के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया था। आमसभा में यह मांग की गई है कि जिन किसानों की जमीन डूब में जा रही है, उन्हें सरकारी रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाए।

पंचायत चुनाव पर बोले
दिग्विजय सिंह राजगढ़ भी पहुंचे। यहां उन्होंने पंचायत चुनाव की आरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने रोटेशन प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी, वही फिर से है, जबकि रोटेशन पद्धति के अनुसार एक तिहाई सीटों पर महिलाओं के लिए आरक्षण में बदलाव किया जाना था।

उन्होंने कहा- पंचायत चुनाव में पूर्ण रूप से कानूनी तौर पर गलत किया गया है। कानून में महिलाओं का आरक्षण रोटेशन से होता है, जो नहीं हुआ। अब जो पंचायत महिला के लिए आरक्षित हो गई, वो महिलाओं के लिए इस बार भी रहेगी, जो कानूनी तौर पर गलत है।


मैं उस स्तर तक नहीं गिरना चाहता : सिंधिया
उधर, दिग्विजय सिंह की ओर से लगाए गए इन आरोपों का जवाब देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं उस स्तर तक नहीं गिरना चाहता। वह जितना भी उकसाने की कोशिश करें, यह उनकी स्थित और मानसिक संतुलन को दर्शाती है। उन्होंने गद्दारी के बारे में जो कहा मैं बस यही कहूंगा कि जो ओसामा को ओसामा जी कहे और जो धारा 370 हटाने की बात कहे, गद्दार कौन है वह जनता तय करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed