फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay, Kamal Nath, Scindia, four FIRs in business case against the court order

दिग्विजय, कमलनाथ, सिंधिया सहित चार के खिलाफ व्यापमं मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 28 Sep 2018 04:37 AM IST
भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Updated Fri, 28 Sep 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
Digvijay, Kamal Nath, Scindia, four FIRs in business case against the court order
vyapam case
व्यापमं मामले में स्थानीय अदालत के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को यहां कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा व्यापमं घोटाले में व्हिसल ब्लोअर प्रशांत पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


श्यामला हिल्स पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद तिवारी ने बताया कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ भादंवि की धारा 465, धारा 468, धारा 469, धारा 471 , धारा 472, धारा 474 और धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ विशेष न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत ने बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में इन चारों द्वारा झूठे एवं फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में एडवोकेट संतोष शर्मा द्वारा 24 सितंबर को दायर परिवाद पर सुनवाई के बाद यह आदेश बुधवार को दिया था।
विज्ञापन


इस परिवाद में शर्मा ने कहा था कि इन तीन कांग्रेस नेताओं ने पांडे के साथ मिलकर व्यापमं घोटाले के मामले में अदालत में झूठे एवं फर्जी दस्तावेज पेश किये हैं और अदालत को गुमराह कर रहे हैं। शर्मा ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘न्यायाधीश सुरेश सिंह ने मेरे द्वारा दायर परिवाद पर भोपाल शहर स्थित श्यामला हिल्स थाना पुलिस को इन चारों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर इसकी एक कॉपी अदालत में पेश करने को कहा है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों न्यायाधीश सुरेश सिंह की अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया था कि व्यापमं घोटाले की जांच एजेंसियां सीबीआई, एसटीएफ और एसआईटी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बचा रही हैं। 22 सितंबर को दिग्विजय के अदालत में बयान भी हो चुके हैं। इसके बाद ही संतोष शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ परिवाद दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed