फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Worship and Havan started with sunrise in Bhojshala

Basant Panchami: भोजशाला में सूर्योदय के साथ ही शुरू हुआ पूजन एवं हवन, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

Mon, 03 Feb 2025 10:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Feb 2025 10:01 AM IST
सार

Dhar: श्रद्धालु भोजशाला में सुबह से ही पहुंच रहे हैं। इस दौरान भोजशाला परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन भी पूरा आयोजन को लेकर खासा सतर्क है। 
 

विज्ञापन
Worship and Havan started with sunrise in Bhojshala
धार भोजशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार की प्राचीन भोजशाला में आज बसंत पंचमी पर्व पर अल सुबह से ही मां वाग्देवी के दर्शन पूजन और हवन में भाग लेने को लेकर श्रध्दालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह सूर्योदय के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला में माता सरस्वती के दर्शन पूजन करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं भोजशाला को केसरिया पताकाओं के साथ ही आकर्षक फूलों की लड़ियों से सजाया गया है। वहीं गर्भगृह में मां वाग्देवी सरस्वती के प्रतीक चित्र के पूजन दर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला में सुबह से ही पहुंच रहे हैं। इस दौरान भोजशाला परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन भी पूरा आयोजन को लेकर खासा सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा भोजशाला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है व पुलिस पेट्रोलिंग पार्टिया लगातार शहर में भ्रमण कर रही है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के साथ आला अधिकारी लगातार सुरक्षा को लेकर निगरानी बनाए हुए हैं।


वहीं दोपहर में 11:00 बजे से धार शहर के लालबाग से एक भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें मां वाग्देवी के तेल चित्र के साथ ढोल नगाड़ों डीजे पर श्रद्धालु भोजशाला पहुंचेंगे व तेल चित्र स्थापित कर महाआरती की जाएगी। आयोजन में प्रसिद्ध संत महामंडलेश्वर 1008 श्री उत्तम स्वामी महाराज भी भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर में एक धर्म सभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्कता बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed