फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Upset over hostel mismanagement, 150 female students walked 20 km

धार: हॉस्टल की अव्यवस्थाओं से नाराज 150 छात्राएं 20 किमी पैदल निकलीं, व्यवहार और भोजन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Wed, 30 Sep 2026 04:04 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 04:04 PM IST
सार

धार के बाग ब्लॉक के भमोरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की करीब 150 छात्राएं समस्याओं को लेकर 20 किलोमीटर पैदल बिरलाई पहुंचीं। छात्राओं ने सहायक वार्डन के व्यवहार, भोजन और अतिथि शिक्षकों की शिकायत की। एसडीएम ने समझाइश देकर छात्राओं को वापस भेजा और सहायक वार्डन समेत तीन अतिथि शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Upset over hostel mismanagement, 150 female students walked 20 km
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की करीब 150 छात्राएं एसडीएम से मिलने पहुंची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बाग ब्लॉक के भमोरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की करीब 150 छात्राएं बुधवार तड़के हॉस्टल से निकलकर अपनी समस्याएं लेकर एसडीएम से मिलने रवाना हो गईं। कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राएं करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर ग्राम बिरलाई पहुंचीं। छात्राओं ने हॉस्टल में सहायक वार्डन के व्यवहार, भोजन की गुणवत्ता और अतिथि शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


समझाइश के बाद वाहनों से लौटाया
छात्राओं के हॉस्टल से निकलने की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। बीईओ, बीआरसी और हॉस्टल वार्डन ने मामले की जानकारी एसडीएम कुक्षी आशीष अशोक पाटिल को दी। एसडीएम सहित अधिकारी बिरलाई पहुंचे और छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। समझाइश के बाद छात्राओं को वाहनों से वापस हॉस्टल भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ग्वालियर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव किया
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार सजा देने का आरोप
छात्राओं ने सहायक वार्डन कुसुम चौहान पर बार-बार सजा देने का आरोप लगाया। छात्राओं का कहना था कि हॉस्टल में भोजन निर्धारित मैन्यू के अनुसार नहीं दिया जाता तथा भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी परेशानी है। अतिथि शिक्षकों से संबंधित समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखी गईं। छात्राओं के अनुसार उन्होंने पहले हॉस्टल वार्डन मयतुल बघेल को भी अपनी परेशानियों से अवगत कराया था।


सहायक वार्डन और तीन अतिथि शिक्षक हटेंगे
एसडीएम आशीष अशोक पाटिल ने छात्राओं से चर्चा के बाद सहायक वार्डन और तीन अतिथि शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार, छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वस्थ एवं शैक्षणिक मनोरंजन की गतिविधियां संचालित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बीआरसी धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि एसडीएम के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझा जाएगा और आवश्यक सुधार कराए जाएंगे।

हॉस्टल वार्डन मयतुल बघेल ने कहा कि छात्राओं ने सहायक वार्डन के दुर्व्यवहार को लेकर पहले कोई शिकायत नहीं की थी। यदि इस संबंध में जानकारी दी जाती तो समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाता। छात्राएं सहायक वार्डन के व्यवहार को लेकर नाराज थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed