फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Two innocent children were found at a bus stop.The mother

Dhar News: बस स्टैंड पर मिले दो मासूम, मां ने कहा था थोड़ी देर में आएगी, घंटों करते रहे इंतजार

Sun, 22 Mar 2026 04:12 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 04:12 PM IST
सार

पीथमपुर के मंडलावदा बस स्टैंड पर दो मासूम बच्चे अकेले मिले। इंदौर से मां के साथ आए बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर चाइल्ड केयर भेजा। मां लापता है, पुलिस सोशल मीडिया व स्थानीय नेटवर्क से परिजनों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Two innocent children were found at a bus stop.The mother
बस स्टैंड पर मिले दो मासूम

विस्तार

औद्योगिक नगरी पीथमपुर में स्थित ग्राम मंडलावदा में दो बच्चे अकेले गुमशुम बस स्टैंड पर बैठे हुए मिले। रहवासियों की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची व बच्चों को लेकर थाने पर आई। जहां पर पहले बच्चों को खाने की सामग्री उपलब्ध करवाई, इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने बच्चों से चर्चा कर परिवार की जानकारी जुटाई। बच्चों ने बताया कि इंदौर से मां के साथ पीथमपुर आए थे, बस स्टैंड पर मां ने कहा कि वो मामा के घर से कुछ देर में आएगी। किंतु कई घंटों के बाद भी महिला नहीं लौटी। ऐसे में पूरे मामले की जांच में पीथमपुर पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी के मंडला में बड़ा हादसा, पुल से बाइक नीचे गिरी, चार लोगों की मौत; परिजनों में कोहराम
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम मंडलावदा में रविवार सुबह दो बच्चों को सुनसान क्षेत्र में बैठे हुए लोगों ने देखा। पहले ग्रामीणों ने चर्चा की तो मां के आने का इंतजार की बात कहकर बच्चे बस स्टैंड पर ही बैठे रहे। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चों को अपनी अभिरक्षा में लिया, उनकी मेडिकल जांच कराई और अब उन्हें चाइल्ड केयर सोसायटी भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार के बावजूद अब तक उनके माता-पिता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चों ने पूछताछ में अपना नाम सुमित उम्र 9 साल और उसके छोटे भाई विनायक उम्र 4 साल बताया है। पूछताछ में बच्चों ने अपने पिता का नाम दिलीप चौहान और मां का नाम रानू चौहान बताया है। वे पहले पीथमपुर के इंडोरामा स्थित राम गली में रहते थे, लेकिन वर्तमान में वे इंदौर से आए हैं। औद्योगिक क्षेत्र के सभी सेक्टरों में पुलिस ने बच्चों की तस्वीरें और जानकारी सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से साझा की है। पुलिस इंदौर और पीथमपुर के स्थानीय नेटवर्क के जरिए उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि बच्चों के अनुसार वे मां के साथ पीथमपुर आए थे, मेडिकल परीक्षण के बाद बच्चों को इंदौर स्थित चाइल्ड केयर यूनिट भेज दिया गया है। परिजनों की तलाश पुलिस टीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed