फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Tragic accident happened on Indore-Ahmedabad four lane

Dhar: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर हुआ दर्दनाक हादसा, निजी यात्री बस पलटी खाई, एक की दर्दनाक मौत, 30 घायल

Sat, 20 Apr 2024 10:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Apr 2024 10:12 PM IST
सार

Dhar: अहमदाबाद फोरलेन पर शनिवार आज दोपहर निजी यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। जिसमें 1 यात्री की मौत हो गई, वहीं 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Tragic accident happened on Indore-Ahmedabad four lane
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी यात्री बस क्रमांक एमपी-13 जीए 2052 जो इंदौर से कुक्षी की ओर जा रही थी। इस दौरान सरदारपुर के नजदीक फुलगावड़ी के पास डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान बस में बड़ी संख्या में मजदूरों सहित यात्री सवार थे, जो हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन


अचानक हुए इस हादसे के बाद घटना में प्रभावित लोगों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद क्षेत्र में मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे व कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इधर घटना की सूचना पर एंबुलेंस सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को सरदारपुर सहित अस्पताल में लाया गया, जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मौके पर आला अधिकारी पहुंचे
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे और घायलों की मदद में जुट गए। सरदारपुर सीबीएमओ डॉक्टर शीला मुजाल्दा ने बताया कि बस में 33 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे थे तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई, बाकी लोग घायल है। जिनमें तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed