फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Bhavantar Yojana: Five and a quarter thousand farmers are waiting for the amount

Dhar News: सवा पांच हजार किसानों को राशि का इंतजार, भावांतर योजना में बेची थी उपज

Wed, 21 Jan 2026 04:55 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 21 Jan 2026 04:55 PM IST
सार

भावांतर योजना के तहत सोयाबीन विक्रय करने वाले सवा पांच हजार से अधिक किसानों को साढ़े नौ करोड़ रुपये का भुगतान अभी बकाया है। मंडी प्रशासन ने जानकारी वरिष्ठ कार्यालय भेज दी है। सत्यापन पूरा हो चुका है और शेष राशि शीघ्र किसानों के खातों में डाली जाएगी। 

विज्ञापन
Bhavantar Yojana: Five and a quarter thousand farmers are waiting for the amount
मंडी में किसान

विस्तार

भावांतर योजना के तहत खरीदी गई उपज के भुगतान की शेष किस्त का इंतजार किसानों को है। जिले में सवा पांच हजार से अधिक किसानों की करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की राशि अब भी बकाया है। मंडी प्रशासन ने बकाया भुगतान से संबंधित जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी है, जहां उपज विक्रय से जुड़ा सत्यापन पूरा हो चुका है। अब किसानों को राशि उनके खातों में आने का इंतजार है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धार भोजशाला: सरस्वती की साधना बनाम शुक्रवार की नमाज, प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती; क्या कहता है इतिहास?
विज्ञापन


इस वर्ष जिले में सोयाबीन का उत्पादन अच्छा रहा। इसके चलते जिले की सातों मंडियों में सोयाबीन की बंपर आवक हुई और मंडियां पीले सोने से सराबोर रहीं। भावांतर योजना के तहत 24 अक्टूबर से सोयाबीन की खरीदी शुरू हुई थी, जो 15 जनवरी को समाप्त हुई। योजना के अंतर्गत जिले में 36 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 35 हजार 787 किसानों ने 8 लाख 56 हजार 319 क्विंटल सोयाबीन का विक्रय किया। अब तक 29 हजार 462 किसानों के खातों में 41 करोड़ 80 लाख 13 हजार 202 रुपये तीन किस्तों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। वहीं, अभी भी सवा छह हजार किसानों को भुगतान का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि शेष राशि आगामी दिनों में किसानों के खातों में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान होने से वे खेती से जुड़ी आवश्यक तैयारियां पूरी कर सकेंगे। मंडी सचिव मंसाराम जमरे ने बताया कि बकाया राशि की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी गई है और जल्द भुगतान की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed