फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Police seized 514 cases of English liquor worth Rs 40 lakh

Dhar News: पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 40 लाख की 514 पेटी अंग्रेजी शराब, गुजरात का एक तस्कर गिरफ्तार

Wed, 13 May 2026 03:51 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 03:51 PM IST
सार

धार जिले के धामनोद पुलिस ने एबी रोड पर नाकाबंदी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। ट्रक में पशु आहार की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी 514 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Police seized 514 cases of English liquor worth Rs 40 lakh
पुलिस ने जब्त की लाखों की अवैध शराब

विस्तार

धार जिले के धामनोद पुलिस ने एबी रोड पर खलघाट टोल प्लाजा के बीच नाकाबंदी कर ट्रक से अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है। उक्त शराब भरकर इंदौर की ओर से धामनोद होते हुए गुजरात की ओर ले जाई जा रही थी। ट्रक में सफेद रंग की बोरियों में पशु आहार भरा हुआ था, जिन्हें हटाकर देखने पर अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां पाई गईं।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 514 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 40 लाख से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके एक आरोपी राहुल पिता राजूभाई मकवाना निवासी पोरबंदर गुजरात को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रिश्तों का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में बड़ा भाई बना जल्लाद, धारदार हथियार से छोटे भाई को काट डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


धामनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर की ओर से आ रहे एक ट्रक में अवैध शराब की खेप धामनोद होते हुए गुजरात ले जाई जा रही है। पुलिस ने एबी रोड खलघाट टोल प्लाजा एवं राजपूताना ढाबा के बीच नाकाबंदी कर ट्रक क्रमांक जीजे 01 डीटी 8283 को रोककर तलाशी ली। ट्रक में सफेद रंग की बोरियों में पशु आहार भरा हुआ था, जिन्हें हटाकर देखने पर अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां पाई गईं। वाहन चालक से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

पुलिस द्वारा ट्रक से कुल 514 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसमें ब्ल्यू स्ट्रोक व्हिस्की 157 पेटी, अंकल टॉम मिंट जामुन फ्लेवर वोडका, 92 पेटी, अंकल टॉम ग्रीन एप्पल वोडका, 99 पेटी, इम्पीरियल स्टाइल व्हिस्की 166 पेटियों को जब्त किया गया है। पुलिस ने राहुल पिता राजूभाई मकवाना निवासी पोरबंदर गुजरात पर आबकारी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।


पुलिस ने जप्त की लाखों की अवैध शराब

पशु आहार की बोरियों के पीछे छिपा रखी थी शराब। 

 

पुलिस ने जप्त की लाखों की अवैध शराब

शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed