फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP News: Were collecting wheat scattered on the road in Sardarpur area, vehicle crushed, four died

MP News: सरदारपुर क्षेत्र में सड़क पर बिखरा गेहूं समेट रहे थे, वाहन ने कुचल दिया, चार की मौत

Tue, 11 Apr 2023 01:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 11 Apr 2023 01:50 PM IST
सार

धार के सरदारपुर में सोमवार देर रात भीषण हादसा हुआ। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वह लोग सड़क पर बिखरे गेहूं को समेट रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया।  
 

विज्ञापन
MP News: Were collecting wheat scattered on the road in Sardarpur area, vehicle crushed, four died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट

विस्तार

धार जिले के सरदारपुर में सोमवार रात को तेज रफ्तार वाहन ने चार लोगों को कुचल दिया। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह चारों सड़क पर बिखरा गेहूं समेट रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन आया और उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धार के नोगांव के मुन्नालाल राजगढ़ मंडी अपना गेहूं ले जा रहे थे। रास्ते में सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेरु चौकी-उंडेली फाटा के सामने गेहूं सड़क पर गिर गया। मुन्नालाल का बेटा कुछ मजदूरों के साथ गेहूं समेट रहा था। तभी तेज रफ्तार आ रहे वाहन जीजे 34 टी 1488 ने उन्हें कुचल दिया। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में मुन्नालाल पिता चंपालाल, उम्र- 47 वर्ष, लवकुश पिता चंपालाल, उम्र 28 वर्ष,  नवदीप पिता मुन्नालाल, उम्र 29 वर्ष, अर्जुन पिता हरेसिह राजपूत, उम्र 26 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब सवा बारह बजे की है। सरदापुर पुलिस ने चारों के शव अस्पताल पहुंचाए। सोमवार को इनका पो्स्टमॉर्मट किया गया। सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया कि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed