{"_id":"64f06df77f13b5ace70b6a33","slug":"mp-news-dhar-police-seized-illegal-liquor-worth-rs-72-lakh-which-was-being-smuggled-to-gujarat-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: धार पुलिस ने 72 लाख की अवैध शराब की जब्त, तस्करी कर ले जाई जा रही थी गुजरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: धार पुलिस ने 72 लाख की अवैध शराब की जब्त, तस्करी कर ले जाई जा रही थी गुजरात
Thu, 31 Aug 2023 04:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 31 Aug 2023 04:09 PM IST
सार
धार में अवैध शराब से भरे ट्रक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये शराब गुजरात की ओर ले जाई जा रही थी। जब्त माल की कीमत 72 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
धार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। धार पुलिस ने सूचना के आधार पर 1450 पेटी अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त किया। साथ ही चालक और क्लीनर को गिरफ्तार भी किया है। ये शराब गुजरात ले जाई जा रही थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉक्टर इंद्रजीत बाकलवार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा ट्रक धार होते हुए गुजरात की ओर जा रहा है। धार से इंदौर जाने वाले मार्ग पर इंदौर नाका क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर एक ट्रक को रोका। इसमें चालक से पूछताछ की गई। जांच के दौरान अवैध शराब से भरे ट्रक का परमिट औरंगाबाद महाराष्ट्र से कोटा का होना पाया गया। साथ ही चालक ओर क्लीनर किसी भी सवाल का गोलमोल जवाब देने लगे।
जब ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक में बवाइसर मैग्नम ग्लोबल्कऑफ ब्रांड बियर की 300 पेटी, करोना एक्स्ट्रा सुपर प्रिमियम ब्रांड बियर की 200 पेटी, बडवाइसर मैग्नम ग्लोबल्ककिंग ब्रांड बियर की 850 पेटी कुल कीमत 52 लाख रुपये की जब्त की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के साथ ट्रक की कीमत 72 लाख 80 हजार रुपए है। साथ ही शराब के साथ पकड़ाए दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। बता दें कि गुजरात में शराब पर पाबंदी होने के चलते बड़ी मात्रा में शराब अन्य प्रदेशों के शराब माफिया गुजरात में अपना माल खपाते हैं और बड़ा मुनाफा कमाते हैं। आगामी चुनाव के दृष्टिगत धार जिला पुलिस भी लगातार अवैध हथियार अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है।