फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP LS Election: PM Modi will come to Dhar on 27th April, Vijayvargiya arrived for preparations for meeting

MP LS Election: पीएम मोदी 27 अप्रैल को आएंगे धार, चुनावी सभा की तैयारियों के लिए पहुंचे विजयवर्गीय

Mon, 22 Apr 2024 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 06:38 PM IST
सार

भाजपा के प्रचार को गति देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को धार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां देखने कैलाश विजयवर्गीय धार पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथ लिया।

विज्ञापन
MP LS Election: PM Modi will come to Dhar on 27th April, Vijayvargiya arrived for preparations for meeting
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं। वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को मंत्री कैलाश  विजयवर्गीय समेत कई नेता धार पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के चौथे चरण 13 मई को प्रदेश में कई सीटों पर मतदान होना है, जिसको लेकर सभी पार्टियों प्रचार-प्रसार अभियान में हैं। धार जिले में भी लोकसभा चुनाव मतदान को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा के प्रचार को गति देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को धार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, डॉक्टर निशांत खरे सहित कई वरिष्ठ नेता धार पहुंचे थे। उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी की संभावित सभा को लेकर मीडिया से चर्चा की।
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को धार में जन सभा को संबोधित करेंगे। इसमें ऐतिहासिक रूप में लाखों की संख्या में कई जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की किसी भी विधानसभा-लोकसभा में हम कमजोर नहीं हैं और लोकसभा की सभी की सभी सीट हम जीतेंगे। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मोदी की लोकप्रियता कम होने के बयान पर सवाल पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि 27 अप्रैल की सभा मे भेष बदलकर आ जाएं उमंग, तो लोकप्रियता देख लेंगे। साथ ही अबकी बार 400 पार के नारे को जुमला बताने वाले उमंग सिंघार के बयान पर उन्होंने कहा 4 तारीख को मिलेंगे हम और पहले तो वो ये बताएं कि जब नेता प्रतिपक्ष बने थे तब कितने नेता थे कांग्रेस में, और अब कितने हैं। अब 50% नेता ही बचे हैं कांग्रेस में। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed