फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP Election 2023: Amit Shah mentioned celebrating 3 Diwali in Dhar BJP rally; attack on Congress, Ram temple

MP Election: शाह ने अब धार की चुनावी सभा में किया 3 दीवाली मनाने का जिक्र; कांग्रेस पर इसी को लेकर साधा निशाना

Sat, 11 Nov 2023 07:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Nov 2023 07:33 PM IST
सार

MP Assembly Elections 2023: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कल धनतेरस थी और आज रूपचौदस है, कल दीपावली है। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में तीन बार दीपावली मनानी है। कितनी बार तीन बार। उन्होंने कहा कि अरे धार वालों बोल तो देते हो कि तीन बार दीपावली मानानी है, मगर क्यों? मैं बताता हूं... पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
MP Election 2023: Amit Shah mentioned celebrating 3 Diwali in Dhar BJP rally; attack on Congress, Ram temple
भाजपा नेता अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को प्रदेश के धार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। धार में वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने भारत माता की जय नारा लगाकर ‘एमपी के मन में मोदी’ सभा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राजा भोज की इस महान नगर में इतनी बड़ी संख्या में आए हुए प्यारे भाइयों, बहनों, माताओं और में मेरे जिगर के टुकड़े जैसे युवा मित्रों आप सभी को नमस्कार। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को पूरे मध्यप्रदेश की जनता को दीपावली की बहुत-बहुत अग्रिम शुभकामनाएं देना चाहता हूं।

विज्ञापन


तीसरी दीपावली को राम मंदिर से जोड़ा
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कल धनतेरस थी और आज रूपचौदस है, कल दीपावली है। उन्होंने सभा से पूछा कि कल पटाखे जलाओगे क्या, अरे जोर से बोलो जलाओगे। इस बार मध्यप्रदेश में तीन बार दीपावली मनानी है। कितनी बार तीन बार। उन्होंने कहा कि अरे धार वालों बोल तो देते हो कि तीन बार दीपावली मानानी है, मगर क्यों? अरे रहने दो बहन जी, मैं बताता हूं आपको। देखिए पहली दीपावली तो कल मनाओगे, बरोबर है। दूसरी दीपावली तीन दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर मनानी है। दो हो गईं और तीसरी दीपावली 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला बैठें तब मनानी है। मुझे बताओ धार वालों तीनों दीपावली मनाओगे? इसके जवाब में सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


‘कांग्रेस ने मंदिर को लटकाए और भटकाए रखा’
इसके बाद शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 से ‘रामलला को अपमानित’ करके टेंट बिठाए रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनका मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस पार्टी ने मंदिर को लटकाने का, भटकाने का और अटकाने का काम किया। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। अब 22 जनवरी को रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed