फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   mp-dhar-leopard-enters-village-attacks-people-forest-department-action-mandu-area

Dhar News: धार में तेंदुए का हमला, बस्ती में घुसकर मचाया आतंक, 5 लोग घायल

Wed, 22 Apr 2026 07:16 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 07:16 PM IST
सार

धार के गुजरी डेहरिया गांव में तेंदुआ जंगल से निकलकर अचानक बस्ती में पहुंच गया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में वन रक्षक दद्दू सिंह सहित महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास डावर घायल हो गए।

विज्ञापन
mp-dhar-leopard-enters-village-attacks-people-forest-department-action-mandu-area
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

धार जिले के धामनोद वन परिक्षेत्र के ग्राम गुजरी डेहरिया में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ अचानक बस्ती में घुस आया और लोगों पर हमला करने लगा। इस हमले में वन विभाग के अधिकारी सहित पांच लोग घायल हो गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


गांव में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, तेंदुआ जंगल की सीमा छोड़कर अचानक रहवासी बस्ती में पहुंच गया। लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और तेंदुए ने सामने आने वाले ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान तेंदुए ने वन विभाग के अधिकारी पर ही हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारी को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन


5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
इस हमले में वन रक्षक दद्दू सिंह, महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास डावर घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत गुजरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धार रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल के डॉ. बबलू निगवाल के अनुसार, घायलों को पेट और कंधे के पास चोटें आई हैं, जबकि कुछ के चेहरे और नाक के पास पंजों के निशान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में दहशत, अलर्ट जारी
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास छिपा हो सकता है, इसलिए ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ अचानक झाड़ियों से निकलकर बस्ती में आया और हमला कर दिया। एक ग्रामीण ने लाठी से वार किया, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।


ये भी पढ़ें- Jabalpur News: दिव्यांग बच्चों को स्कूल से निकालने पर रोक, हाईकोर्ट ने डीईओ से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

पकड़ने के लिए बिछाया जाल
वन विभाग के डीएफओ विजय टी नाथम ने बताया कि पुराने एबी रोड के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। तेंदुआ फिलहाल पुलिया के नीचे पाइप में छिपा हुआ है। जेसीबी की मदद से पाइप के एक सिरे को बंद कर दिया गया है और दूसरे सिरे पर जाली व पिंजरा लगाया गया है। संभावना है कि अंधेरा होने पर तेंदुआ बाहर निकलेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पाइप के पास बकरी रखकर उसे पकड़ने की कोशिश की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, मांडव का यह पहाड़ी इलाका है, जहां तेंदुओं का मूवमेंट पहले से ही रहता है। फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed