फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Kamal Nath's big announcement, if Congress wins, 100 units will be free, 200 units charged for half

MP Politics: कमलनाथ का बड़ा एलान, कांग्रेस जीतकर आई तो 100 यूनिट तक बिजली माफ, 200 यूनिट का बिल हाफ

Thu, 18 May 2023 07:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 18 May 2023 07:25 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनावों को देखते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ कर दी जाएगी। इसके बाद 200 यूनिट का बिल हाफ हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
Kamal Nath's big announcement, if Congress wins, 100 units will be free, 200 units charged for half
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनावों से ठीक छह महीने पहले बड़ी घोषणा की है। 500 रुपये में सिलेंडर और 1,500 रुपये हर माह देने की नारी सम्मान योजना के बाद अब उन्होंने बिजली बिलों में भी राहत की घोषणा की है। धार जिले के बदनावर में उन्होंने कहा कि 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट पर बिल हाफ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होंगे। इसी तरह 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ हो जाएंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कमलनाथ ने धार जिले के बदनावर में कहा कि मध्यप्रदेश का नौजवान आज रोजगार के लिए भटक रहा है। प्रदेश का अन्नदाता किसान खाद, बीज और फसलों के उचित मूल्य के लिए भटक रहा है। प्रदेश में चौपट राज चल रहा है। चौपट रोजगार, चौपट भर्ती व्यवस्था, चौपट शिक्षा व्यवस्था, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट नर्सिंग कॉलेज, चौपट उद्योग हैं। आज हर क्षेत्र में व्यवस्थाएं चौपट हैं। हमें गर्व है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र कांग्रेस की सरकार ने बनाया था। आज पीथमपुर की हालत देखकर दुख होता है। भाजपा सरकार ने गलत नीतियों से औद्योगिक क्षेत्रों का सत्यानाश किया हुआ है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में भ्रष्टाचार का मुद्दा फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में तो 40% कमीशन हुआ करता था, परंतु मध्यप्रदेश की जनता जानती है कि यहां पर भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनी हुई है पंचायत से मंत्रालय तक।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय उम्मीदवार दिया जाएगा
कमलनाथ ने स्थानीय उम्मीदवारों की उठती मांग पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश से मांग उठ रही है कि इस बार विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार दिया जाए। इससे मैं काफी हद तक सहमत भी हूं। हमारा स्थानीय संगठन इसमें अहम भूमिका निभाएगा।


धर्म हमारी आस्था है, दुरुपयोग नहीं करते
कमलनाथ ने यह भी कहा कि धर्म हमारी आस्था है। हम धर्म का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं करते। मैं स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में इंदौर गया था। बागेश्वर महाराज से मिलने छतरपुर गया। यह हमारे लिए राजनीतिक विषय नहीं हैं। धर्म को स्वार्थ के लिए राजनीतिक मंच पर लाने का कार्य भाजपा करती है।

ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता
कमलनाथ ने यह भी कहा कि मुझे ईडी और सीबीआई से कतई डर नहीं लगता क्योंकि मेरा रास्ता सच्चाई का रास्ता है 44 साल के मेरे राजनीतिक जीवन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता,  44 साल मुझे मेरे क्षेत्र की जनता ने वोट दिया है। कोई सांसद नहीं है देश में जो इतने चुनाव जीता हो, जितने मैं जीता हूं। मैं हिंदू हूं। मैं गर्व से कहता हूं कि हिंदू हूं। मैं बेवकूफ नहीं हूं।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed