फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Farmers' anger eruptedThey blocked the Lebad-Nayagaon four-lane,

Dhar News: बोराली वेयरहाउस पर गेहूं खरीदी बंद, किसानों ने किया फोरलेन पर चक्काजाम; दो घंटे ठप रहा मार्ग

Tue, 05 May 2026 04:16 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 04:16 PM IST
सार

MP: बोराली वेयरहाउस पर गेहूं खरीदी अचानक बंद होने से नाराज किसानों ने लेबड़-नयागांव फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे यातायात ठप रहा। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया और खरीदी दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Farmers' anger eruptedThey blocked the Lebad-Nayagaon four-lane,
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बदनावर क्षेत्र के बोराली स्थित वेयरहाउस पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी अचानक बंद होने से नाराज किसानों का धैर्य टूट गया। मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में किसानों ने लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ट्रैक्टर खड़े कर चक्काजाम कर दिया। इस विरोध के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो किलोमीटर तक आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

कठोडिया सहकारी समिति के अंतर्गत बोराली वेयरहाउस को खरीदी केंद्र बनाया गया था। जानकारी के अनुसार कई किसानों ने स्लॉट बुक कर अपनी उपज केंद्र पर पहुंचाई थी, लेकिन सोमवार से अचानक तुलाई कार्य बंद कर दिया गया। जब किसानों को इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनका आक्रोश बढ़ गया। पहले किसानों ने गांव में पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया, लेकिन सुनवाई न होने पर वे फोरलेन पर उतर आए।

विज्ञापन

बिना सूचना खरीदी बंद होने से बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्काजाम की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भंवरसिंह शेखावत और एसडीएम प्रियंका मिमरोट मौके पर पहुंचे। किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए तुलाई दोबारा शुरू करने की मांग की। एसडीएम द्वारा उचित कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद किसान सड़क से हटने को तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि उन्होंने नियमों के अनुसार स्लॉट बुक किए थे और कड़ी धूप में अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंचे, लेकिन बिना पूर्व सूचना के खरीदी बंद कर दी गई, जो उनके साथ अन्याय है।


पढ़ें: वाहन के नीचे सो रहे तीन मजदूरों की कुचलने से हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस; हाहाकार

लापरवाही के आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने तुलाई बंद करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया और न ही स्पष्ट जानकारी दी। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचीं एसडीएम प्रियंका मिमरोट ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि किसी भी किसान को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सभी पात्र किसानों का गेहूं इसी केंद्र (बोराली वेयरहाउस) पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कठोडिया सहकारी संस्था के प्रबंधकों को तत्काल खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशासन के कड़े रुख और स्पष्ट आदेश के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया और फोरलेन से हट गए। करीब दो घंटे तक चले चक्काजाम के बाद लेबड़-नयागांव फोरलेन पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने फंसे वाहनों को सुरक्षित रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed