{"_id":"660a5eb3117831cbbf049269","slug":"dhar-two-people-died-after-being-hit-by-an-uncontrolled-tanker-filled-with-cement-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: सप्तमी का पर्व मना रहे लोगों के लिए काल बना बेकाबू टैंकर, मार्केट में मचाई तबाही, कई वाहन जले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: सप्तमी का पर्व मना रहे लोगों के लिए काल बना बेकाबू टैंकर, मार्केट में मचाई तबाही, कई वाहन जले, दो की मौत
Mon, 01 Apr 2024 01:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:15 PM IST
सार
धार जिले के बाग में सीमेंट से भरे अनियंत्रित टैंकर ने कई लोगों को रौंदते हुए गुमटियों और घरों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत DP में विस्फोट से कई वाहन जल कर खाक हो गए।
विज्ञापन
हादसे में जली बाइकें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले के बाग नगर में मौत की घाटी स्थान पर सोमवार एक बेकाबू टैंकर ने तबाही मचाते हुए दो लोगों की जान ले ली। हादसे में कई लोग घायल हो गए। हादसा सुबह सवा 9 बजे के आसपास हुआ।
जानकारी के अनुसार नगर में होली का सप्तमी पर्व मना रहे लोगों के लिए एक सीमेंट का टैंकर काल बनकर आया। बेकाबू सीमेंट टैंकर ने कई दुकानों और घरों को चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए टैंकर क्षेत्र में मौजूद विद्युत डीपी से जा टकराया। इसके बाद विद्युत लाइन टूट कर सड़क पर गिर गई। जिससे वहां खड़े दोपहिया वाहनों में आग लग गई। बड़ी संख्या में वाहन धूं धूं कर जलने लगे। ऐसे में नगर के मुख्य मार्ग पर हुए हादसे से भगदड़ मच गई और लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
सीमेंट टैंकर वाहन की चपेट में आने से मौत की घाटी नामक इस स्थान पर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग चपेट में आ कर घायल हो गए। साथ ही लगभग 15 दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान विद्युत डीपी से वाहन की टक्कर के बाद में विस्फोट भी हो गया और कई दो पहिया वाहन आंग की चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खड़ी भीड़ को दूर किया। पीड़ितों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रशासन फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगा है। सूचना के बाद दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया।