फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Two children died after falling into a pit filled with water, the pit was dug to extract the murram

Dhar: पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत, मुरम निकालने के लिए खोदा गया था गड्ढा

Sat, 01 Oct 2022 11:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 11:09 PM IST
सार

हादसा धार जिले की बदनावर तहसील के कानवन थाने इलाके के दत्तीगारा गांव का है। मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय कोमल पिता बंसी चौहान तथा उसके चचेरे भाई लकी पिता रामप्रसाद (8) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Dhar: Two children died after falling into a pit filled with water, the pit was dug to extract the murram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते-खेलते एक गड्ढे में गिर गए थे, जिसमें पानी भरा था। बताया जा रहा है कि ये गड्ढे मुरम निकालने के लिए खोदे गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि हादसा धार जिले की बदनावर तहसील के कानवन थाने इलाके के दत्तीगारा गांव का है। मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय कोमल पिता बंसी चौहान तथा उसके चचेरे भाई लकी पिता रामप्रसाद (8) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने दादा-दादा के साथ खेत पर आए थे। दादा भारत व दादी रामकन्या बाई  सोयाबीन कटाई में व्यस्त हो गए और बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गए। 
विज्ञापन


काफी देर बाद जब बच्चे नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई। एक भेड़ पालक की नजर गड्ढे में गई तो लड़की पानी में दिखी। उसने दादा-दादी को सूचना दी। आसपास काम कर रहे लोग गड्ढे के पास पहुंचे और बच्ची के शव को बाहर निकाला। काफी तलाश के बाद बच्चे का शव भी पानी में मिल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बदनावर के सिविल अस्पताल पहुंचाए। रविवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ, वहां मुरम निकालने के बाद उसे ऐसा ही छोड़ दिया गया था। जिसमें बारिश का पानी भरा होने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed