फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Tractor hits bike, one dead, seriously injured referred to Barwani

Dhar News: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, गंभीर घायल को बड़वानी किया रैफर

Wed, 28 Jan 2026 03:53 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 03:53 PM IST
सार

धार जिले के गिरवान्या गांव में बाइक और कपास से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। एक गंभीर घायल को बड़वानी रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dhar News: Tractor hits bike, one dead, seriously injured referred to Barwani
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के ग्राम गिरवान्या में सड़क हादसे में बाइक सवार नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य बच्चे भी घायल हैं। इसमें से एक गंभीर बालक को बड़वानी रैफर किया गया। इधर सूचना मिलने पर रात्रि में ही पुलिस टीम पहुंच गई थी, बुधवार सुबह पीएम के बाद नाबालिग का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में उल्टी-दस्त से पहलवान की मौत, अब तक 29 लोगों की जानें ले चुका है दूषित पानी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुक्षी थाना अंतर्गत ग्राम गिरवान्या में सड़क हादसे में 15 साल के लड़के राजेंद्र पिता अमर सिंह जामोद की मौके पर मौत हो गई। हादसा बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत के कारण हुई, जिसमें दो अन्य बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्रमांक एमपी- 11 जेड- 0277 पर सवार तीन युवक बगैर नंबर के ट्रैक्टर से टकराए थे। घायलों में कृष्णा रायसिंह जामोद (10) को कुक्षी सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बड़वानी अस्पताल रैफर किया गया है। वहीं, शिवम (8) पिता लखन का उपचार कुक्षी अस्पताल में जारी है। तीनों ही बालक गिरवान्या गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों बालक बाइक से पास के गांव में अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। वापस लौटते समय गांव पहुंचने से पहले उनकी बाइक की कपास से भरे एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बाइक सवारों को कुक्षी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कपास से भरे ट्रैक्टर को थाने पर खड़ा करवाया है और मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेश यादव के अनुसार ट्रैक्टर से बाइक टकराई थी, हादसे में एक की मौत हो गई है। साथ ही गभीर घायल को बड़वानी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed