फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Tension due to stone pelting during tableaux moving ceremony in Kukshi

Dhar News: कुक्षी में झांकियों के चल समारोह के दौरान पथराव से तनाव, पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल, दो गंभीर

Fri, 29 Sep 2023 11:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:51 AM IST
सार

Dhar News: धार जिले के कुक्षी में अनंत चतुर्दशी पर निकाले जा रहे झांकी चल समारोह के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। हालांकि पुलिस ने समय पर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।

विज्ञापन
Dhar News: Tension due to stone pelting during tableaux moving ceremony in Kukshi
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के कुक्षी में गुरुवार रात गणेश उत्सव पर्व के दौरान अंतिम दिन झांकियों के चल समारोह में बडपुरा क्षेत्र में पथराव हो गया, जिससे अफरा तफरी मच गई। पथराव के दौरान पुलिस कर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए, जिनमें दो लोगों को बड़वानी भी रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुक्षी में अनंत चतुर्दशी पर्व पर सारे आयोजनों के अलावा सुबह ईद मुलुदुन्नबी का भी पर्व परंपरा अनुसार उत्साहपूर्वक मनाया गया। वहीं, शाम को गणेश विसर्जन के दौरान झांकियां निकाली जा रही थीं। झाकियों का चल समारोह शहर के बडपुरा मोहल्ले में पहुंचने पर संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा करीब 12:00 बजे झांकियां के चल समारोह पर पथराव कर दिया गया। एकाएक हुए पथराव के चलते झांकियों के चल समारोह में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों में अफरा तफरी मच गई और भाग-दौड़ होने लगी। मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस के शांति के आह्वान के बाद भी उपद्रवी लोग नहीं माने और घरों की छतों से लगातार पथराव जारी रहा। इस घटना में पुलिस कर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए। देखते ही देखते क्षेत्र में तनाव फैल गया।  इसके बाद तोड़फोड़ और आगजनी की भी घटना होना बताया जा रहा है। वहीं, पथराव के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल द्वारा बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया गया। इसके बाद से क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे कुक्षी नगर में सन्नाटा पसरा रहा और झांकियां का चल समारोह अधूरा रह गया। वहीं, घटना में घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को बड़वानी रेफर किया गया।
विज्ञापन


इधर घटना की सूचना के तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के जो भी दोषी लोग हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जिले वासियों से भी एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान बाजी टिप्पणियों से दूर रहें, क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मुस्तैदी से लगी है। सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले आरोपियों की पहचान कर शीघ्र ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पथराव और आगजनी की सूचना के बाद भाजपा की पूर्व मंत्री रंजना बघेल और भाजपा से क्षेत्रीय प्रत्याशी जयदीप सिंह पटेल भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन से 10 घंटे में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, साथ ही पूरे घटनाक्रम को षड्यंत्र करार दिया है। जयदीप सिंह पटेल ने पूरे मामले की प्रशासन से जांच करवा कर जिम्मेदारों असामाजिक तत्व के घरों पर तुरंत बुलडोजर चलाने की मांग की। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हमने कुक्षी से विधायक पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल से भी चर्चा करना चाही पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया व बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed