फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Statue of journalist Rajendra Mathur installed at the place where he was born

Dhar News: जिस जगह जन्मे पत्रकार राजेंद्र माथुर, वहां लगी उनकी प्रतिमा, मंत्री बोले-अगली पीढ़ियां होंगी जागरूक

Fri, 10 Jan 2025 09:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 09:11 PM IST
सार

बदनावर में मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की प्रतिमाओं के भव्य अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने कहा कि बदनावर के लिए यह गौरव की बात है कि पत्रकारिता के स्तंभ राजेंद्र माथुर यहीं के सपूत थे। 

विज्ञापन
Dhar News: Statue of journalist Rajendra Mathur installed at the place where he was born
धार के बदनावर में पत्रकार राजेंद्र माथुर की प्रतिमा की अनावरण किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदनावर नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभभाई पटेल और मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की प्रतिमाओं के भव्य अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने कहा कि ये प्रतिमाएं हमारी आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करती रहेंगी। महाराणा प्रताप ने मातृभूमि प्रेम सिखाया, सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में पिरोया और राजेंद्र माथुर ने साबित किया कि कलम की धार तलवार से भी तेज होती है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और सरदार पटेल के भारत के एकीकरण में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बदनावर के लिए यह गौरव की बात है कि पत्रकारिता के स्तंभ राजेंद्र माथुर यहीं के सपूत थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने तीन महान विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित करने को बदनावर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान के प्रतीक थे, और सरदार पटेल ने भारत की अखंडता को साकार किया। अगर पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज भारत की स्थिति और बेहतर होती। दत्तीगांव ने राजेंद्र माथुर की पत्रकारिता के योगदान की सराहना की और कहा कि उनके विचार देश की दिशा और दशा तय करते थे। आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और एमपीसीए अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने की। 
विज्ञापन


रज्जू बाबू के नाम पर हो शासकीय महाविद्यालय का नाम 
कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव के स्वागत भाषण से हुई। संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया और आभार नप उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार ने व्यक्त किया। जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने मांग की कि बदनावर के शासकीय महाविद्यालय का नाम राजेंद्र माथुर (रज्जू बाबू) के नाम पर रखा जाए। समारोह के दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण बड़ी चौपाटी पर, और सरदार पटेल व राजेंद्र माथुर की प्रतिमाओं का अनावरण बस स्टैंड पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रतापसिंह, अभिनेता राहुलसिंह, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार और गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed