{"_id":"69a02404000ca09a12025aa9","slug":"dhar-news-middle-aged-neighbor-misdeed-minor-threatens-to-kill-her-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: पड़ोसी अधेड़ ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी; दहशत इतनी कि दो दिन बोल न सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: पड़ोसी अधेड़ ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी; दहशत इतनी कि दो दिन बोल न सकी
Thu, 26 Feb 2026 04:14 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:14 PM IST
सार
धार जिले के पीथमपुर में पड़ोसी भोला उर्फ ज्ञानेन्द्र पर नाबालिग से दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का आरोप लगा। पीड़िता ने मां को बताया कि पड़ोसी अंकल ने उसे घर बुलाकर गंदा काम किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
धार में नाबालिग से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औद्योगिक नगरी पीथमपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की घर पर अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोसी अंकल भोला पिता इमरत निवासी नरसिंहपुरा ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मां को पूरी बात बताई, इसके बाद परिजन थाने पर पहुंचे थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भोला के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी सहित पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी वर्तमान में पीथमपुर में ही निवास करता था, घटना के बाद से आरोपी की तलाश को लेकर एक टीम गठित की गई है।
ये भी पढ़ें- भोपाल धर्मांतरण मामला: अमरीन के घर से चलता था पूरा नेटवर्क, ब्लैकमेल और दबाव की साजिश भी उजागर; नया खुलासा
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। 45 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ पीथमपुर थाने पहुंची थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 23 फरवरी 2026 को उसके किराए के कमरे के पास रहने वाले भोला उर्फ ज्ञानेन्द्र नामक अधेड़ ने उसे अकेले पाकर अपने कमरे में बुलाया। कमरे में बुलाने के बाद आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद नाबालिग पीड़िता काफी घबरा गई थी। दो दिन बाद, 25 फरवरी को पीड़िता ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद परिजन आरोपी युवक से मिलने उसके कमरे पर गए, लेकिन वह वहां नहीं मिला। तब परिजन नाबालिग पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
मेडिकल भी कराया
पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। साथ ही सक्षम अधिकारी के सामने उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी भोला की तलाश के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी नरसिंहपुर का निवासी बताया गया है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।