फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Major action by Dhamnod police, smuggler arrested with 10 kg of ganja

Dhar News: धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, लाखों का मशरूका जब्त

Sun, 14 Dec 2025 06:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 06:10 PM IST
सार

धामनोद पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पप्पू सेमलिया नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10.400 किलो अवैध गांजा और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त सामग्री की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Dhar News: Major action by Dhamnod police, smuggler arrested with 10 kg of ganja
धार में गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धामनोद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धामनोद पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पप्पू पिता गोपाल सेमलिया (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम लोणी, थाना मनावर, जिला धार को धरदबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-09 ZH-0579) भी जब्त की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेें- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व:  चंदिया वन परिक्षेत्र में करंट से बाघ टी-185 की मौत, शिकारियों की तलाश तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरी कार्रवाई धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन में की गई। क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए एसडीओपी (SDOP) मोनिका सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी धामनोद अपनी टीम के साथ लगातार सक्रिय हैं। पुलिस द्वारा की गई जब्ती की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। अवैध गांजा: 10 किलो 400 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹2,60,000), स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹40,000)। आरोपी के विरुद्ध थाना धामनोद में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और कहां खपाने की फिराक में था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed