फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: 24th day of Bhojshala survey Hindu side says Basement below Kamal Maulana Dargah

Dhar News: भोजशाला सर्वे का 24वां दिन, हिंदू पक्ष ने कहा- कमाल मौलाना दरगाह के नीचे तलघर, यह बोला मुस्लिम पक्ष

Sun, 14 Apr 2024 04:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Apr 2024 04:01 PM IST
सार

Bhojshala survey: हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया की भोजशाला के उत्तर में पश्चिम में काम चल रहा है, गर्भ ग्रह में भी तेजी से सर्वे का काम जारी है। आने वाले समय में जांच के लिए कुछ नए साइंटिस्ट और मशीनें भी आने वाली हैं। जो साक्ष्य सामने आएंगे उससे भोजशाला का सच सामने आएगा।

विज्ञापन
Dhar News: 24th day of Bhojshala survey Hindu side says Basement below Kamal Maulana Dargah
धार भोजशाला के सर्वे का आज 24वां दिन है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार भोजशाला के सर्वे का आज 24वां दिन है। रविवार को एएसआई टीम के 22 अधिकारी-कर्मचारी 27 मजदूरों और आधुनिक उपकरणों के साथ सुबह 8 बजे भोजशाला परिसर पहुंचे। इंदौर हाईकोर्ट बेंच के आदेश के अनुसार भोजशाला और भोजशाला के 50 मीटर के दायरे में उत्खनन, जीपीएस, जीपीआर, कार्बन डेटिंग, उच्च स्तरीय फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी समेत अन्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से लगातार सर्वे किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से भोजशाला के आसपस पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया की भोजशाला के उत्तर में पश्चिम में काम चल रहा है, गर्भ ग्रह में भी तेजी से सर्वे का काम जारी है। आने वाले समय में जांच के लिए कुछ नए साइंटिस्ट और मशीनें भी आने वाली हैं। जो साक्ष्य सामने आएंगे उससे भोजशाला का सच सामने आएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जानकारी लगी है कि कमाल मौलाना दरगाह के नीचे तलघर है। साथ ही दो गुंबदों के नीचे एक हनुमानजी का मंदिर है और दूसरे गुंबद के नीचे कमलनाथ की समाधि थी और दक्षिणेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना थी, यहां नाथ संप्रदाय था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल शर्मा ने बताया कि धार शहर में जो 437 मजारे हैं, वे नाथों की समाधियां है। कमाल मौलाना 1269 में आए थे और 1305 में अहमदाबाद चले गए थे, उनकी मजार पुराना जीपीओ कार्यालय के पीछे बनी हुई है, उनके मरने के 300 साल बाद 16वीं शताब्दी में मोहम्मद खिलजी और मोहम्मद गौरी ने वहां से ईट लाकर हमारे दोनों देवस्थानों को ध्वस्त कर मजार बना दी थी। कई उदाहरण है जैसे ताजमहल में जाओ तो नीचे तलघर है, वहां नीचे एक सफेद मजार बनी हुए है, जिस पर जमुना जी का पानी एक-एक बूंद गिरता है, पानी शिवलिंग पर ही गिरता है। कुतुब मीनार भी 27 हिंदू और जैन मंदिरों को तोड़कर बनाया गया था। 


इसी प्रकार कुतुब मीनार 27 हिंदू और जैन मंदिरों को तोड़कर बनाया गया था, इसी प्रकार अकबर ने एक दिन इलाही धर्म की स्थापना की थी। कुछ सूफी संत तैयार किए थे उन्हीं सूफी संतो ने देश के हिंदू मंदिरों में जाकर सेवा की आड़ में धर्मांतरण किया था आज वह 30 हजार स्थान हिंदू मंदिरों से वंचित होकर मस्जिदों में परिवर्तित हुए हैं और हिंदू समाज अपमानित हुआ है उसी में एक भोजशाला भी है। ऐसे ही धार की भोजशाला है जहां 5 हजार विद्यार्थी अध्ययन करते थे और 1300 आचार्य विद्यादान करते थे, यहां से तैयार होने के बाद विद्वान पूरे आर्यावर्त में हिंदू समाज का प्रचार करना और हिंदू समाज का मार्गदर्शन करने का काम करते थे, इस मानसिकता को खत्म करने के लिए 1305 में अलाउद्दीन खिलजी ने यहां आक्रमण किया था। इस सर्वे के बाद निश्चित रूप से यहां पहले राजा भोज के काल में इस भोजशाला का जो स्वरूप था मां सरस्वती मंदिर का जो स्वरूप था वह पुनः प्राप्त होगा।

शिलालेख और पत्थर उर्दू, अरबी और फारसी में लिखा
कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद खान ने बताया कि अंदर सर्वे का काम अपनी गति से चल रहा है। दरगाह के अंदर जो भी शिलालेख और पत्थर मिल रहे हैं जिन पर उर्दू, अरबी और फारसी में लिखा हुआ है। उनकी जांच के लिए जल्दी ही कुछ मशीनें और साइंटिस्ट यहां पहुंचने वाले हैं। साथ ही कहा कि सर्वे के दौरान साफ सफाई फोटोग्राफी वीडियोग्राफी, लेबलिंग स्केचिंग और ड्राफ्टिंग का काम हुआ है, जिससे वे किस समय के हैं यह पता लगाया जा सके यह सारी बातें वह गुप्त रख रहे हैं। जो कोर्ट के सामने ही पेश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed