फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Mohan Yadav Campaign one lakh government recruitments going on big announcement milk producing cowherds

Dhar: CM मोहन यादव बोले- एक लाख सरकारी भर्तियों का अभियान चल रहा, दुग्ध उत्पादक गौपालकों के लिए बड़ा एलान

Wed, 09 Apr 2025 08:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 08:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को धार जिले के कुक्षी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, सरकार एक लाख सरकारी भर्तियों का अभियान चला रही है। कुक्षी पश्चिमी बाइपास रोड सहित पांच सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, 25 गाय के दुग्ध उत्पादक गौपालकों को 25 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।

विज्ञापन
Dhar Mohan Yadav Campaign one lakh government recruitments going on big announcement milk producing cowherds
सीएम मोहन यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भाजपा के स्थापना दिवस के तहत धार जिले के कुक्षी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में करीब 50 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी माताओं-बहनों की भलाई की चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लाड़ली बहनों का ध्यान रख रही और उनके आर्थिक सशक्तिकरण और उत्थान के लिए लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं चला रही है।

विज्ञापन




मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एक लाख पदों की भर्ती का अभियान चला रही है। प्रदेश सरकार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने 25 गाय से अधिक गाय पालने वाले दुग्ध उत्पादक गौपालकों को 25 प्रतिशत अनुदान देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुक्षी में पश्चिमी बाइपास रोड बनाने के साथ पांच सड़कों की सौगात भी दी। सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का बड़ी माला से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा होते ही फिर सड़क, बेकलेन में नजर आने लगा कचरा

कांग्रेस के 55 साल के शासन में गेहूं का समर्थन मूल्य 500 रुपये था, आज 2600 में गेहूं खरीद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में वर्ष 1977 में सरदार सरोवर बांध की शुरुआत की थी। इस अधूरी परियोजना को पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में गेहूं का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल था। आज मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार 2600 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीद रही है।


यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने वर्ग विशेष के चक्कर में बहुसंख्यक वर्ग के साथ अन्याय किया

भारत में देवता से ज्यादा मां-देवियों की पूजा की जाती है। दुनिया में भारत की पहचान भारत माता के रूप में है। विपक्ष को कभी बहनों की याद नहीं आई, भाजपा सरकार मध्यप्रदेश की करीब सवा करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में प्रति माह 1250 रुपये भेज रही है। कांगेस सरकारों ने कभी भी बहन-बेटियों के हित में योजनाएं नहीं बनाईं। भाजपा सरकार ने बहनों को प्रापर्टी खरीदने पर दो प्रतिशत की छूट देने के साथ नगरीय निकाय व स्थानीय निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। 



उद्योगों के जरिए हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, क्षेत्र में सड़कों का बिछेगा जाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार एक लाख पदों पर भर्ती का अभियान चला रही है। इसके साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के तहत 30 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतरने जा रहे हैं। उद्योगों की स्थापना से भी हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार करीब चार लाख सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति का रास्ता निकाल लिया है। भाजपा सरकार लगातार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुक्षी पश्चिमी बाईपास रोड के साथ गुरूपद पंप से बाइपास चौराहे तक वॉकिंग रोड, कापसीपुरा पुल, देशवालिया से खंडवा रोड, लिंगवा से दो किलोमीटर सड़क और निंबोल से कांकड़ तक सड़क निर्माण की घोषणा की।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा, पूर्व सांसद  छतर सिंह दरबार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल, जिला पंचायत सदस्य  दरियाव सिंह जमरा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राज बर्फा, नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान, विरेन्द्र सिंह बघेल, गणेश भाई जिराती, ओपी पाटीदार एवं विक्रम रावत मंचासीन रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed