फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Girl student kidnapped in broad daylight in front of PG college, five youths took her away in a car

Dhar: पीजी कॉलेज के सामने से दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, परीक्षा देने पहुंची थी, पांच युवक कार में उठाकर ले गए

Wed, 17 Jan 2024 08:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 08:12 PM IST
सार

धार जिला मुख्यालय पर पीजी कॉलेज के सामने से दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार सवार कुछ युवक उसे जबरजस्ती कार में खींच ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Dhar: Girl student kidnapped in broad daylight in front of PG college, five youths took her away in a car
छात्रा के अपहरण मामले में छानबीन करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। चार-पांच युवक उसे पीजी कॉलेज के सामने से दिनदहाड़े एक कार में उठाकर ले गए। कार इंदौर की ओर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धार जिला मुख्यालय पर पीजी कॉलेज के सामने से दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उमरबन क्षेत्र के करौंदिया की रहने वाली छात्रा ललिता बुंदेला एमए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने इंदौर से धार पीजी कॉलेज आई थी। कॉलेज के सामने ईको वाहन में चार से पांच युवक पहुंचे थे। छात्रा को देखते ही उन्होंने उसे जबरजस्ती कार में खींच लिया। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस को खबर की गई।
विज्ञापन


छात्रा की सहेलियों ने बताया कि वे जब सड़क पर जा रही थीं तो इंदौर नाका की ओर से एक कार आई और उसका गेट खोलकर कुछ यूवकों ने हमारे साथ चल रही ललिता बुंदेला को खींच लिया और जबरजस्ती अपहरण कर इंदौर की ओर ले गए। हम लोगों ने शोर भी मचाया व उक्त वाहन का पीछा भी किया तब तक आरोपी जा चुके थे। छात्रा के सनसनीखेज अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना में छानबीन में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिना नंबर की थी इको वैन

छात्रा की जिस कार में अपहरण किया गया वह इको वैन थी और उस पर कोई नंबर नहीं था। इसलिए पुलिस को उसे खोजने में मुश्किल हो रही है। धार व आसपास के सभी कस्बों को इस कार के बारे में सतर्क किया गया है। धार की नौगांव चौकी प्रभारी सविता चौधरी और सीएसपी रविंद्र वास्कले ने ललिता बुंदेला की सहेलियों के बयान लेने के बाद पुलिस टीम को सीसीटीवी कैमरे खंगालने के निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच पुलिस भी जांच में जुटी है। वह ललिता के फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही है। धार के एसपी मनोज कुमार सिंह, एएसपी डॉ. इंद्रजीत बालकवार भी रात में पुलिस चौकी पहुंचे व पड़ताल की। देर रात तक छात्रा व अपहर्ताओं का पता नहीं चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed