फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Driver burnt alive again at Ganpatighat, collides with uncontrolled trolley container

Dhar: गणपतिघाट पर फिर जिंदा जला वाहन चालक, अनियंत्रित ट्रॉला कंटेनर से टकराया, दोनों वाहनों में लगी आग

Thu, 18 Jul 2024 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 07:46 PM IST
सार

मौत के गणपति घाट पर जिंदा जलकर मरने वालों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अभी तक धार जिले में डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर, 400 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। बीती रात टक्कर के बाद दो वाहनों में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। 

विज्ञापन
Dhar: Driver burnt alive again at Ganpatighat, collides with uncontrolled trolley container
धार के गणपति घाट पर फिर एक वाहन चालक जिंदा जल गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के राऊ खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात भीषण हादसा हो गया। घाट उतर रहा ट्रॉला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसा और इंदौर की ओर आ रहे कंटेनर से उसकी टक्कर हो गई। टकराने से दोनों वाहनों में आग लग गई। दुर्घटना में ट्रॉले के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं कंटेनर के ड्राइवर को मामूली चोट आई।  
विज्ञापन


जानकारी अनुसार घटना रात्रि एक बजे के लगभग हुई। यूरिया भरा ट्रॉला क्रमांक एमएच 18 बिजी 3672 घाट उतर धामनोद की ओर जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर चढ़ने वाली लेन में जा पहुंचा और कंटेनर क्रमांक एमपी 40 एचए 0197 से जा टकराया। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही धामनोद थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह और काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान मौके पर पहुंचे। यहां धामनोद से  फायर ब्रिगेड बुलाकर वाहनों में आग बुझाई गई। घटना के बाद इंदौर की ओर जाने वाली लेन को बंद कर एक ही लेन से ट्रैफिक चलाया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं चोटिल कंटेनर ड्राइवर मुजफर पिता सुखदेवम निवासी तेजाजी नगर इंदौर ने बताया कि मुंबई से चलकर इंदौर की ओर जा रहा था कि अचानक सामने से ट्रॉला आ गया। वे कुछ समझते इतने में टक्कर मार दी। हालाकि वे तुरंत कूद गए और बाल-बाल बचे। उन्हें मामूली चोट आई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मौत के गणपति घाट पर जिंदा जलकर मरने वालों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अभी तक धार जिले में डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर, 400 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। केंद्र सरकार ने भी घाट पर दुर्घटना रोकने के लिए गंभीरता से कदम उठाए हैं। इसके लिए एक नई लेन का निर्माण किया जा रहा है। जो कि शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। ज्ञात रहे कि पूर्व में भी अलग अलग भयानक हादसों में वाहनों में आग लगने से 15 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed