Dhar Crime: पीथमपुर में परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, दुष्कर्म की आशंका
Dhar Crime: पीड़िता ने बताया कि एक युवक पिछले दो वर्षों से उसके संपर्क में था और उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी युवक का नाम कान्हा बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में दसवीं की परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा द्वारा नवजात को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मामला पीथमपुर के थाना सेक्टर-1 क्षेत्र का है। एक निजी परीक्षा केंद्र पर गणित का पेपर देने पहुंची दसवीं कक्षा की छात्रा को परीक्षा के दौरान अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। वह शौचालय गई, जहां उसने नवजात शिशु को जन्म दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।
परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीथमपुर ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में रखे गए हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि शाम करीब 5 बजे छात्रा को नवजात के साथ अस्पताल लाया गया था और दोनों की स्थिति सामान्य है।
पढ़ें: भोपाल धर्मांतरण की इनसाइड स्टोरी: लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, जानें अहमदाबाद-मुंबई कनेक्शन और 'जन्नत' का रोल
पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि एक युवक पिछले दो वर्षों से उसके संपर्क में था और उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी युवक का नाम कान्हा बताया जा रहा है, जो जीवन ज्योति कॉलोनी, बेटमा क्षेत्र का निवासी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जीरो पर मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को जांच के लिए प्रकरण भेज दिया है। थाना सेक्टर-1 पीथमपुर की उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
