{"_id":"66082d73f025259cf000f657","slug":"dhar-bhojshala-survey-ninth-day-of-survey-in-dhar-bhojshala-photography-other-work-going-closely-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar Bhojshala Survey: धार की भोजशाला में सर्वे का नौवां दिन, फोटोग्राफी सहित अन्य काम बारीकी से चल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar Bhojshala Survey: धार की भोजशाला में सर्वे का नौवां दिन, फोटोग्राफी सहित अन्य काम बारीकी से चल रहा
Sat, 30 Mar 2024 08:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2024 08:49 PM IST
सार
भोजशाला सर्वे के नौवें दिन रंगपंचमी के त्योहार के बावजूद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम शनिवार सुबह आठ बजे धार स्थित भोजशाला वर्सेज कमाल मोला मस्जिद पहुंच गई। दोनों पक्षकार भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
एएसआई टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार की भोजशाला में चल रहे और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सर्वे का आज नौवां दिन भी पूरा हुआ। 22 मार्च से शुरू हुए इस सर्वे में 9वें दिन एएसआई की टीम सुबह आठ बजे भोजशाला पहुंची। उनके साथ हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा, आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद खान भी पहुंचे। लगभग साढ़े नौ घंटे सर्वे करने के बाद टीम शाम पांच बजकर 26 मिनट पर भोजशाला से वापस लौटी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि आज ASI की टीम के साथ नौ और सदस्य भी शामिल हुए। वहीं, भोजशाला से वापस लौटे हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जिन स्थानों पर भोजशाला के पीछे की ओर काम चल रहा है। वहीं पर आज सर्वे का काम आगे बढ़ा है। सर्वे में ASI के अभी तक जो 16 सदस्यीय टीम थी, उनमें आज दक्षिण भारत के नौ सदस्य नए आए हैं।
विज्ञापन
भोजशाला की छत पर गर्भगृह के दाएं और बाएं ओर सब तरफ सर्वे का काम किया है। आज से सर्वे को और अधिक गति मिली है। साथ ही खुदाई का क्षेत्रफल भी बढ़ा है। सबसे पहले जो गड्ढा किया था, उसे पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ाया गया है। वहीं, भोजशाला के अंदर सीमांकन का काम चल रहा है। साथ ही स्तंभों की रिफ्लेक्टरों के माध्यम से उच्च स्तरीय फोटोग्राफी सहित अन्य काम अंदर बारीकी से चल रहा है।
विज्ञापन
हर चीज की बारीकी से जांच हो रही है। यज्ञशाला के आसपास भी कार्य चल रहा है। आज शाम को धार कलेक्टर प्रियंका मिश्रा भी भोजशाला पहुंची थी। उन्होंने भी भोजशाला का निरीक्षण किया और ASI के चीफ से चर्चा की।
