फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Bhojshala Survey Muslim community came to offer Namaz during survey expressed silent protest

Dhar Bhojshala Survey: सर्वे के दौरान नमाज पढ़ने पहुंचा मुस्लिम समाज, काली पट्टी बांध जताया मौन विरोध

Fri, 24 May 2024 06:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 May 2024 06:27 PM IST
सार

मुस्लिम समाज के कमाल मौलाना नमाज इंतजामिया कमेटी के सदर जुल्फिकार पठान ने कहा कि भोजशाला में जारी ASI सर्वे के दौरान प्राचीन बिल्डिंग में खुदाई की जा रही है।

विज्ञापन
Dhar Bhojshala Survey Muslim community came to offer Namaz during survey expressed silent protest
मुस्लिम समाज का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को एएसआई द्वारा 64वें दिन सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम जारी रहा। इसके बाद शुक्रवार होने के चलते मुस्लिम समाजजन नमाज पढ़ने पहुंचा। इस दौरान मुस्लिम समाज द्वारा हाथों में काली पट्टी बांधकर भोजशाला में जारी सर्वे के दौरान फिजिकल अग्जिवेशन को लेकर अपना मौन विरोध प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान मुस्लिम समाज के कमाल मौलाना नमाज इंतजामिया कमेटी के सदर जुल्फिकार पठान ने कहा कि भोजशाला में जारी ASI सर्वे के दौरान प्राचीन बिल्डिंग में खुदाई की जा रही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, फिजिकल अग्जिवेशन नहीं करने का आदेश दिया गया। इसके बाद भी यहां पर फिजिकल अग्जिवेशन किया जा रहा है, जिससे बिल्डिंग के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है। इसको लेकर पूर्व में हमने ज्ञापन देकर छेड़छाड़ को रोकने की मांग की थी। जो कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना भी की जा रही है।
विज्ञापन


आज देश के माननीय राष्ट्रपति के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें न्यायालय के आदेश की अवहेलना का हवाला देकर फिजिकल अग्जिवेशन रोके जाने की मांग की गई है। हमारा यह विरोध प्रदर्शन सर्वे टीम द्वारा मूल स्वरूप से की जा रही छेड़छाड़ को लेकर और अगर यह नहीं रुकता है तो विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर काजी वकार सादिक ने भी नमाज को लेकर कहा कि देश समाज में शांति और खुशहाली को लेकर नमाज अदा की गई, जिसके बाद भोजशाला के मूल स्वरूप से छेड़खानी को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा इसे रोके जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed