फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Bhohjshala Survey: 22nd day of ongoing survey in Bhohjshala, Muslim community offered namaz

Dhar Bhohjshala Survey: भोजशाला में चल रहे सर्वे का 22वां दिन, मुस्लिम समाज ने पढ़ी नमाज

Fri, 12 Apr 2024 05:16 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 05:16 PM IST
सार

शुक्रवार होने की वजह से मुस्लिम समाज भोजशाला में नमाज पढ़ने पहुंचा था। इस दौरान भोजशाला परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भोजशाला में नमाज को देखते हुए आज एएसआई की टीम सुबह 6:00 बजे पहुंची थी और दोपहर 12:00 बजे सर्वे पूरा करके निकल गई। 

विज्ञापन
Dhar Bhohjshala Survey: 22nd day of ongoing survey in Bhohjshala, Muslim community offered namaz
भोजशाला में नमाज पढ़ने पहुंचे मुस्लिमजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला में एएसआई का सर्वे जारी है। शुक्रवार को 22वां दिन था। सुबह 6 बजे सर्वे टीम भोजशाला पहुंच गई थी। इधर धार शहर काजी ने सर्वे पर बताया कि कोर्ट ने खुदाई को लेकर कोर्ट में मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार होने की वजह से मुस्लिम समाज भोजशाला में नमाज पढ़ने पहुंचा था। इस दौरान भोजशाला परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भोजशाला में नमाज को देखते हुए आज एएसआई की टीम सुबह 6:00 बजे पहुंची थी और दोपहर 12:00 बजे सर्वे पूरा करके निकल गई। नमाज अदा करने पहुंचे धार के शहर काज़ी ने सर्व को लेकर संतुष्टि जाहिर की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम समुदाय ने सर्व रोकने के लिए याचिका दायर नहीं की थी, जबकि भोजशाला में सर्वे के नाम पर जो 10-15 फीट के गड्ढों की खुदाई चल रही थी उसे रोकने के लिए मांग की थी। जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed