{"_id":"62c2d9336eec1057ac63b4e5","slug":"dhar-after-the-election-results-the-lost-candidates-and-supporters-dispute-stone-pelting-during-the-fight-10-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: चुनाव परिणाम आने के बाद हारे प्रत्याशी व समर्थकों ने किया विवाद, मारपीट के दौरान पथराव, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: चुनाव परिणाम आने के बाद हारे प्रत्याशी व समर्थकों ने किया विवाद, मारपीट के दौरान पथराव, 10 लोग घायल
Mon, 04 Jul 2022 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 04 Jul 2022 05:42 PM IST
सार
धार जिले में हारे हुए व जीते हुए प्रत्याशी सहित समर्थकों में विवाद शुरू हो गए हैं। गंधवानी जनपद क्षेत्र में ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग घटनाओं में 10 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
चुनावी झगड़े में घायल हुआ ग्रामीण
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के धार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण का मतदान शेष हैं। किंतु जिन स्थानों पर चुनाव हो चुके हैं, अब वहां पर हारे हुए व जीते हुए प्रत्याशी सहित समर्थकों में विवाद शुरू हो गए हैं। गंधवानी जनपद क्षेत्र में ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग घटनाओं में 10 लोग घायल हुए हैं।
बता दें कि धार जिले में पिछले 72 घंटे में चार बडी घटनाएं हो चुकी हैं। विवाद की शुरुआत 1 जुलाई की रात से ही हो गई थी, जिसके बाद से ही अलग-अलग क्षेत्रों में विवाद जारी है। गंधवानी के ग्राम खरबयड़ी में भी सुबह 9 बजे विवाद हुआ है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत खरबायड़ी के पूर्व सरपंच की भांजे की पत्नी चुनाव जीती है। पूर्व सरपंच सुभान सिंह डावर ने पत्नी सायदी बाई को चुनाव में उतारा था। वहीं उनके भांजे राजेंद्र की पत्नी परिवार की बहू रीना ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की। इसी जीत के कारण गांव में विवाद हुआ था।
आरोप है कि हार की बौखलाहट में सुभान ने अपने साथियों के साथ जीते हुए प्रत्याशी के समर्थकों पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पथराव भी किया, जिसमें भी कुछ लोगों को चोट आई है। सूचना पर जीराबाद पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची व स्थिति को संभाला था। इस घटना को लेकर पुलिस ने कुल 19 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ग्राम रोजाबयडा पटेलपुरा में भी पंचायत चुनाव की हार की बात को लेकर विवाद हुआ है। यहां पर आरोपी पहाड़सिंह पिता नारायण व उसके समर्थकों ने दिनेश पिता जहरसिंह, सुरलीबाई पति जहरसिंह, सागरीबाई पति मांगीलाल, विनोद पिता जहरसिंह, जहरसिंह पिता मांगीलाल के साथ मारपीट की है। इस मामले में भी पुलिस ने कुल 9 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयडिया के अनुसार सूचना पर पुलिस समय पर मौके पर पहुंच गई थी तथा स्थिति को नियंत्रण में कर लिया था, घायलों को समीप के अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया है। दोनों ही घटना को लेकर प्रकरण दर्ज करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित की गई है।
दो दिन पहले भी गंधवानी विधानसभा के ब्लॉक से जब मतदान दल मतपेटियां और सामग्री लेकर रवाना हो रहा था। उसी दौरान ग्राम गरवाल में निर्दलीय प्रत्याशी भंगड़ी बाई की जीत होने पर विपक्षी लोगों के बीच में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू कर दिया था। मतदान दल की टीम पर भी लोगों के द्वारा पथराव कर दिया और गाड़ियों के कांच फोड़ दिए, इस घटनाक्रम में तीन मतदान कर्मचारियों को भी चोटें आई, जिनको प्राथमिक उपचार दिया गया था।