{"_id":"65071d12475cb00c6508c935","slug":"dhar-a-person-drowned-in-the-overflow-water-of-the-pond-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: तालाब के ओवरफ्लो के पानी में व्यक्ति बहा, नशे की हालत में बहते पानी में जाने की कर रहा था जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: तालाब के ओवरफ्लो के पानी में व्यक्ति बहा, नशे की हालत में बहते पानी में जाने की कर रहा था जिद
Sun, 17 Sep 2023 09:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:06 PM IST
सार
धार के नटनागरा तालाब के आउटलेट के तेज गति से बहते पानी में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पार निकलने की जिद की और वह नशे में पानी के बहाव में उलझ कर बहने लगा। जैसे तैसे उसकी जान बची।
विज्ञापन
धार के तालाब के ओवरफ्लो पानी में शराबी व्यक्ति बह गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दो दिनों से धार जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते जहां नदी-नाले उफान पर हैं और जिले में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बहते पानी के बीच से निकलने के साथ ही बहादुरी दिखाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो धार से ही सामने आया है। जहां पर तालाब के आउटलेट के तेज गति से बहते पानी में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पार निकलने की जिद की और वह नशे में पानी के बहाव में उलझ कर बहने लगा। जैसे तैसे उसकी जान बची।
बता दें कि धार में रविवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो धार शहर के नटनागरा तालाब के आउटलेट का नजर आ रहा है। यहां पर धार के कालभैरव मन्दिर के नटनागरा तालाब के ओवरफ्लो का पानी पहाड़ियों से होकर नीचे की ओर झरने के रूप में तेजी से बह रहा है। जिसे देखने और प्राकृतिक आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में धार के बाहरी क्षेत्र स्थित आनंद नगर के रहने वाले 35 वर्षीय एक शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने वहां पहुंचकर आउटलेट के बहतें झरने रूपी इस पानी से उस पार जाने की कोशिश की ऐसे में मौके पर मौजूद लोग उसे मना भी करते रहे। इस दौरान कुछ लोग अपने मोबाइल से उसका वीडियो भी बनाने लगे। जैसे ही यह व्यक्ति बहते पानी के बीचो-बीच पहुंचा उसका बैलेंस बिगड़ गया और पैर फिसल गया। वह बहता हुआ थोड़ी आगे जाकर एक चट्टान के सहारे रुक गया। इससे पहले की मौके पर मौजूद लोग उसे हाथ का सहारा देकर बाहर निकाल पाते वह पानी के तेज बहाव में फिर से बहने लगा। बहते व्यक्ति ने थोड़ा आगे जाकर पेड़ की झाड़ियां को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई।