{"_id":"652d6a548b3e18cc35007ce5","slug":"dhar-a-large-consignment-of-illegal-liquor-going-from-haryana-to-kerala-was-caught-one-accused-arrested-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: हरियाणा से केरल जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, डेढ़ करोड़ के माल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: हरियाणा से केरल जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, डेढ़ करोड़ के माल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Oct 2023 10:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:22 PM IST
सार
धार की धामनोद पुलिस ने डेढ़ करोड़ की अवैध शराब पकड़ी है। ये हरियाणा से केरल ले जाई जा रही थी। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
धार पुलिस ने अवैध शराब की खेप पकड़ी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद पुलिस को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। हरियाणा से केरल ले जाई जा रही 501 पेटी अवैध शराब सहित कंटेनर पुलिस ने जब्त किया है।
धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सभी थाना क्षेत्र में अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के परिवहन पर विशेष रूप से नजर रखी जाए। उपरोक्त निर्देशन पर एसडीओपी मोनिका सिंह, थाना प्रभारी धामनोद समीर पाटीदार के द्वारा लगातार क्षेत्र में शराब माफियाओ पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर HR67D 9279 जो कि इंदौर से मानपुर की ओर आ रहा है उसमें अवैध शराब भरी है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने टीम गठित कर एबी रोड के मधुबन चौराहे दूधी पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मिनी कंटेनर को रोका और चालक से पूछताछ की गई। साथ ही जांच में कंटेनर में महंगी शराब भरी हुई पाई गई।
थाने लाकर दस्तावेजों की जांच की गई तो दस्तावेज भी अपर्याप्त पाए गए, वहीं दस्तावेजों के साथ ओवरराइटिंग और छेड़छाड़ भी की गई थी, जिससे पुलिस ने चालक इंद्रजीत पिता वीर जीत कश्यप निवासी नगलावन जिला कासगंज उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है, वहीं मिनी कंटेनर 30 लाख कीमत का भी जब्त किया गया है।