फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Bike rider trampled by an unknown vehicle in Dhar, many vehicles passed over, dead body had to be collected

दर्दनाक हादसा: खरगोन के बाइक सवार को धार में अज्ञात वाहन ने रौंदा, शव पर से गुजरते रहे वाहन, समेटना पड़ी बॉडी

Thu, 17 Aug 2023 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 07:18 PM IST
सार

धार जिले के बदनावर इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिस हालत में शव मिला है, उससे आशंका जताई जा रही है कि एक के बाद एक कई वाहन शव को कुचलते हुए गुजर गए। शव को पोटली में भरकर ले जाना पड़ा। 

विज्ञापन
Bike rider trampled by an unknown vehicle in Dhar, many vehicles passed over, dead body had to be collected
धार में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार रात एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। अंधेरे में शव सड़क पर ही पड़ा रहा। कई वाहन उस पर गुजरते रहे। शव इतना क्षत-विक्षत हो गया था कि उसे समेटकर उठाना पड़ा। सड़क पर मांस के टुकड़े नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा धार जिले के बदनावर इलाके में बुधवार रात करीब एक बजे हुआ है। बताया गया कि लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बदनावर से तीन किमी दूर वंडर सीमेंट फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिस हालत में शव मिला है, उससे आशंका जताई जा रही है कि एक के बाद एक कई वाहन शव को कुचलते हुए गुजर गए। इससे वह कई हिस्सों में बंट गया। 
विज्ञापन


बाइक नंबर से की शिनाख्त
पुलिस ने बताया कि युवक बाइक (एमपी 11 एमआर 3834) से ग्राम सिमलावदा जिला रतलाम अपनी बहन के यहां जा रहा था। तभी चपेट में आ गया। शव की स्थिति को देखते हुए उसकी रात में शिनाख्त नहीं हो पाई थी। किंतु बाइक नंबर से मालिक का पता सर्च करने पर उमराव सिंह पिता बद्रीलाल सोलंकी निवासी गुणावद तहसील व जिला धार का नाम आया है। लेकिन उससे भी जब पूछा गया तो उसने बताया उसने यह बाइक धार में ऑटोडील वाले को बेच दी थी। पुलिस ने बाद में ऑटो डील से जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान दिलीप पिता हरिसिंह निवासी कटरगांव थाना करही जिला खरगोन के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोटली में ले गए शव
उधर रात में सूचना मिलने पर आरक्षक अनिल द्विवेदी, विक्की कुशवाह, राहुल गुर्जर आदि मौके पर पहुंचे तथा शव को पोटली में बांधकर सिविल हॉस्पिटल बदनावर लाए। पुलिस ने मर्ग कायम किया। मृतक का गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम कर शव परिवार वालो को सौंप दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed