फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Bhojshala: Claims on coins in Bhojshala survey, Muslim community accuses ASI of disobeying court orders

Bhojshala: भोजशाला सर्वे में सिक्कों पर दावे, मुस्लिम समाज ने ASI पर लगाया कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप

Fri, 03 May 2024 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 08:08 PM IST
सार

भोजशाला में मिले सिक्कों को लेकर मुस्लिम समाज का कहना है कि मिस गाइड किया गया है कि पवार वंश के सिक्के हैं वो बहोत पहले ही निकल चुके हैं वह मुगलिया सल्तनत के सिक्के हैं। हिंदू पक्ष कह रहा है कि सिक्कों की ब्रशिंग वगैरह कर उनके काल के बारे में जानने का काम सर्वे टीम कर रही है।

विज्ञापन
Bhojshala: Claims on coins in Bhojshala survey, Muslim community accuses ASI of disobeying court orders
भोजशाला में शुक्रवार को नमाज पढ़ने पहुंचे मुस्लिमजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार की ऐतिहासिक भोजशाला मैं इंदौर हाई कोर्ट के निर्देश के बाद से वैज्ञानिक सर्वे का काम 43वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार के चलते ASI की सर्वे टीम भोजशाला में सुबह लगभग 6 बजे पंहुची थी। इस दौरान टीम में 19 अधिकारी - कर्मचारियों के साथ 24 मजदूर भोजशाला में पहुंचे थे तथा 12 बजे टीम वापस रवाना हुई। इधर मुस्लिम समाज ने सर्वे के दौरान कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


क्या बोले हिंदू पक्ष
बता दें कि 2003 की अनुमति अनुसार भोजशाला में प्रति शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक मुस्लिम समाज की नमाज होती है ओर प्रति मंगलवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिन्दू समुदाय पूजा पाठ करता है। इसी कड़ी में हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि गर्भ गृह से मिट्टी हटाने का काम हुआ। दक्षिण दिशा में पत्थरों की दीवार बनाने का काम चल रहा है। साथ में पश्चिम की ओर मिट्टी हटाने का काम तेजी से जारी है। साथ ही भोजशाला के पीछे खेत में जो पाइंट बनाया था वहां पर भी काम तेजी से चल रहा है और पीडब्ल्यूडी की एक टीम जो निर्माण कार्य करती है उन्होंने भी सर्वेक्षण किया और जहां भोजशाला में पानी का रिसाव होता है या पानी रुका होता है वहां कहीं दरारें आ गईं। उन्हें ठीक करने को लेकर सर्वेक्षण किया गया। इसके अलावा अरबी भाषा पढ़ने वाले कुछ नए सदस्य भी टीम के साथ जुड़े हैं। वहीं भोजशाला में मिले सिक्कों को लेकर भी उन्होंने कहा है कि उनकी ब्रशिंग वगैरह कर उनके काल के बारे में जानने का काम सर्वे टीम कर रही है।
विज्ञापन


क्या बोले मुस्लिम जन
इधर मुस्लिम पक्ष का अब्दुल समद ने भी भोजशाला में जारी सर्वे को लेकर जानकारी बताई और भोजशाला में मिले सिक्कों को लेकर बोला कि जो मिस गाइड किया गया है कि पवार वंश के सिक्के हैं वो बहोत पहले ही निकल चुके हैं वह मुगलिया सल्तनत के सिक्के हैं। उनमें उर्दू में कुछ लिखा है आज टीम आई है उसे जांच-पड़ताल करेगी और जो भी उनमें लिखा है जांच में सबमिट करेगी। वहीं भोजशाला में नमाज पढ़ने पहुंचने मुस्लिम समाज ने नमाज के बाद कमाल मौला मस्जिद नमाज इंतजामियां कमेटी एवं धार के मुस्लिम समाज के कार्यवाहक सदर जुल्फिकार पठान सहित समाज जनों ने तहसीलदार दिनेश उइके को एक ज्ञापन सौंपा और ASI पर उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। बताया कि आदेश में कहा गया है कि मस्जिद का मूल स्वरूप परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए , लेकिन मस्जिद के अंदर गहरे गड्ढे किए जा रहे हैं, जिसका मुस्लिम समाज विरोध करता है और इससे मस्जिद की दीवारों को खतरा है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार फिजिकल एग्जीबिशन के लिए मना किया गया था। उसका पालन करवाया जाए नहीं तो मुस्लिम समाज द्वारा आंदोलन करने की बात कही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed