फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   A case has been filed against five people accused of assaulting a young man.

Dhar News: युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, राजोद थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 08:29 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 08:29 PM IST
सार

धार जिला की सरदारपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बरमंडल में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। राजोद थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A case has been filed against five people accused of assaulting a young man.
गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम बरमंडल में युवक से मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम बरमंडल में युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक से मारपीट करने वाले 5 आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
विज्ञापन

दरअसल शुक्रवार को ग्राम बरमंडल में एक युवक के हाथ बांधकर उसकी बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिंसके बाद पुलिस ने 5 लोगो पर प्रकरण दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार रात्री में ही 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया था। वही उक्त घटना के दो और वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। जिसमे आरोपी युवक से मारपीट कर रहे है तथा युवक आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाता हुआ नजर आ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore Violence : इंदौर में सियासी हिंसक झड़प, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव की तस्वीरें


सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि फरियादी दीपक मारू निवासी बरखेड़ा की शिकायत पर राजोद थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में विक्रम पिता मांगीलाल, देवीलाल पिता रामनारायण, मांगीलाल पिता लक्ष्मण, शंकर पिता चम्पालाल तथा कान्हा पिता मांगीलाल सभी निवासी बरमंडल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

एसडीओपी ने बताया कि आरोपियों ने गलत नीयत से घर में घुसने की बात को लेकर फरियादी के साथ मारपीट की थी और उल्टा दीपक के खिलाफ ही थाने में मामला दर्ज करा दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए मारपीट करने वाले तीन आरोपी विक्रम, मांगीलाल व शंकर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed