फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar: Woman hanged in domestic dispute, police engaged in investigation of the matter

धार: घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 10 Feb 2022 07:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 07:13 PM IST
सार

धार जिले में एक महिला ने घरेलु विवाद से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dhar: Woman hanged in domestic dispute, police engaged in investigation of the matter
धार: पति-पत्नी के विवाद में महिला ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार जिले के डिस्लरी चौराहे पर रहने वाली एक महिला ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त महिला ने फांसी लगाई उस समय महिला की सास और उसका बेटा घर पर मौजूद थे। घटना की जानकारी होने के बाद महिला की सास और बेटे ने महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका चंदा बाई पति अंबाराम (उम्र 42) ने अपने घर के पिछले कमरे में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मृतका के बेटे ने बताया कि माता-पिता का आये दिन विवाद होता था। कल भी शाम को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। महिला और पुरुष दोनों ही शराब पीने के आदी थे और इसी बात को लेकर दोनों में कलह होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed