फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar: The son-in-law, who came to wearing a sherwani, was beaten up by the in-laws,

Dhar: दूल्हे ने पहनी शेरवानी तो नाराज ससुराल वालों ने बरातियों को पीटा, परंपरा तोड़ने की अजीबोगरीब सजा

Mon, 09 May 2022 11:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 09 May 2022 11:11 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के धार जिले में शेरवानी पहनने पर एक दूल्हे को उसके ससुराल वालों ने पीट दिया। विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षोंं के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Dhar: The son-in-law, who came to wearing a sherwani, was beaten up by the in-laws,
धार में शेरवानी पहनने पर दूल्हे को पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक दूल्हे को शेरवानी पहनना महंगा पड़ गया। जब दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा और शेरवानी में फेरे लेने लगा तो वधु पक्ष के लोगों ने उसके शेरवानी पहनने का विरोध किया और उसे परंपरानुसार धोती-कुर्ता पहनने के लिए कहा, दूल्हे और उसके परिजनों के ना मानने पर ससुराल वालों ने बरातियों की पत्थर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मामला इतना बढ़ा कि आखिर में सुलह कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को धार के अर्जुन कॉलोनी निवासी सुंदरलाल की बरात धामनोद के पास मांगबयडा गांव गई थी। दूल्हा बरात में शेरवानी पहनकर पहुंचा, जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके पिता के शेरवानी पहनने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें धोती कुर्ता पहनकर परंपरा निभाने के लिए कहा, लेकिन दूल्हे और उसके पिता दोनों ने ही वधु पक्ष की इस बात को मानने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर और लात घूसों से हमला कर दिया, किसी तरह लोग वहां से भागे। इस दौरान करीब 3 से 4 लोग घायल हो गए। विवाद के चलते शादी की रस्में नहीं हो सकी, वहीं रात में दूल्हा-दुल्हन को लेकर धार पहुंचा जहां शादी की कुछ रस्में होनी थी लेकिन वर और वधु पक्ष में हुई झड़प के चलचे यहां भी शादी की रस्में नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


हंगामें के बाद वर पक्ष गांव में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार कुलदीप के घर चला गया। दूल्हा और उसके परिजन मामले को सुलझाने की योजना बना ही रहे थे, कि इसी दौरान बरात में शामिल कुछ युवकों और दुल्हन पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ता गया और थाने पहुंच गया। थाने में करीब 5 घंटे तक दोनों पक्ष हंगामा करते रहे, पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं माने तो दूल्हे के रिश्तेदार कुलदीप पिता कैलाश की रिपोर्ट पर वधू पक्ष के रिश्तेदार गोविंद, महेश, सोहन, नयन, धर्मेंद्र, निर्मला और संगीता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे परिवार की ओर से गोविंद पिता नारायण सिंह की रिपोर्ट पर कुलदीप, प्रकाश, दीपक और अंकित के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed