{"_id":"6209242ca3417f626c61c48b","slug":"dhar-child-line-team-reached-the-village-on-the-information-of-child-marriage-explained-to-the-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: बाल विवाह की सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची गांव, परिजनों को दी समझाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: बाल विवाह की सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची गांव, परिजनों को दी समझाइश
Sun, 13 Feb 2022 09:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:00 PM IST
सार
धार जिले के ग्राम गंगा तलाई में बाल विवाह होने की सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम गांव पहुंची तथा परिजनों से चर्चा कर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बाल विवाह नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन
ग्राम गंगा तलाई में बाल विवाह होने की सूचना पर पहुंची चाइल्डलाइन की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार जिले के ग्राम गंगा तलाई में बाल विवाह होने की सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम गांव पहुंची तथा परिजनों से चर्चा कर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बाल विवाह नहीं करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार पहल इनिशिएटिव फॉर सोशल चेंज संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन धार को राष्ट्रीय आपातकालीन चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के माध्यम से अज्ञात कॉलर द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका का 13 फरवरी 2022 को विवाह होने जाने जा रहा है। इसके पश्चात संबंधित जानकारी महिला बाल विकास विभाग जिला धार के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन को दी गई।
महिला बाल विकास विभाग चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं पुलिस टीम का संयुक्त दल बनाकर ग्राम गंगा तलाई थाना राजोद तहसील सरदारपुर भेजी गई। टीम ने परिवार वालों को एवं ग्राम वासियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी एवं समझाइश दी कि बाल विवाह ना करें। इसके उपरांत परिवार वालों ने आश्वस्त कराया कि बालिका जब तक बालिग नहीं हो जाती, तब तक बालिका का विवाह नहीं करेंगे। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन से जिला समन्वयक राधेश्याम काजले सहित पुलिस अधिकारियों की टीम मौजूद रही।